फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir news Mehbooba mufti Ramban accident Website for Kashmiri Pandits and Massarat Alam as next Chairman of Hurriyet Conference

पांच बड़ी खबरें: कश्मीरी विस्थापितों के लिए लांच हुई वेबसाइट, महबूबा का सरकार पर हमला, हुर्रियत के नए अध्यक्ष का एलान...

Tue, 07 Sep 2021 05:13 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 07 Sep 2021 05:13 PM IST
सार

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कश्मीरी विस्थापितों के लिए उनकी जमीन और अन्य अचल संपत्तियों के बारे में शिकायतों के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल लांच किया। पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती ने प्रशासन पर उनको घर में नजरबंद किए जाने का आरोप लगाया है। अलगाववादी नेता सैय्यद अली शाह गिलानी की मौत के बाद हुर्रियत कांफ्रेंस ने अपने नए अध्यक्ष के नाम का एलान कर दिया है। पढ़ें प्रदेश की पांच प्रमुख खबरें

विज्ञापन
jammu and kashmir news Mehbooba mufti Ramban accident Website for Kashmiri Pandits and Massarat Alam as next Chairman of Hurriyet Conference
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को कश्मीरी विस्थापितों के लिए उनकी जमीन और अन्य अचल संपत्तियों के बारे में शिकायतों के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल लांच किया। उप-राज्यपाल ने बताया कि पोर्टल का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। हालांकि इसे दो सप्ताह पहले एक वेब लिंक के जरिए शुरू किया था। हमें अब तक 745 शिकायतें मिली हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती ने कहा: मुझे आज नजरबंद कर दिया गया, यह कदम उन झूठे दावों को उजागर करता है
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को प्रशासन पर उनको घर में नजरबंद किए जाने का आरोप लगाया है। इस मामले में उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा है। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि भारत सरकार अफगानिस्तान के लोगों के अधिकारों के लिए चिंता व्यक्त करती है लेकिन कश्मीरियों की परवाह नहीं है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन


हुर्रियत के नए अध्यक्ष का एलान: गिलानी के सबसे करीबी को मिली कुर्सी, पर अभी गुलजार ही संभालेगा काम
अलगाववादी नेता सैय्यद अली शाह गिलानी की मौत के बाद हुर्रियत कांफ्रेंस ने अपने नए अध्यक्ष के नाम का एलान कर दिया है। हुर्रियत ने अध्यक्ष की कुर्सी पर गिलानी का दाहिना हाथ और सबसे करीबी मसर्रत आलम को बैठाने का निर्णय लिया है। हालांकि मसर्रत आलम अभी जेल में है। हुर्रियत कांफ्रेंस ने कहा कि मोहम्मद अशरफ सेहराई के बाद गिलानी के निधन से ऑल पार्टीज हुर्रियत कांफ्रेंस को एक अपूरणीय क्षति हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जम्मू-कश्मीर: तलाशी अभियान के दौरान मिले दो बैग, खोलते ही हैरान रह गई पुलिस
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के दौरान एक करोड़ चौंसठ लाख सत्तर हजार और छह सौ रुपये की नगदी बरामद की है। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में राशि को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही गिरफ्तार किए गए व्यक्ति से पूछताछ भी जारी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


जम्मू-कश्मीर: रामबन में मंकी मोड़ के पास दो ट्रक गहरी खाई में गिरे, एक की मौत तीन घायल
जम्मू-कश्मीर के रामबन में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। मंकी मोड़ रामबन के पास दो ट्रक गहरी खाई में गिर गए। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed