{"_id":"61372f9e8ebc3e5009001205","slug":"hurriyet-conference-appointed-massarat-alam-as-next-chairman-of-all-parties-hurriyet-conference-after-geelani-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुर्रियत के नए अध्यक्ष का एलान: गिलानी के सबसे करीबी को मिली कुर्सी, पर अभी गुलजार ही संभालेगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुर्रियत के नए अध्यक्ष का एलान: गिलानी के सबसे करीबी को मिली कुर्सी, पर अभी गुलजार ही संभालेगा काम
Tue, 07 Sep 2021 02:53 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 07 Sep 2021 02:53 PM IST
सार
हुर्रियत कांफ्रेंस ने अपने नए अध्यक्ष के नाम का एलान कर दिया है। गिलानी के सबसे करीबी मसर्रत आलम को इस कुर्सी पर बैठाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
सैयद अली शाह गिलानी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
विस्तार
अलगाववादी नेता सैय्यद अली शाह गिलानी की मौत के बाद हुर्रियत कांफ्रेंस ने अपने नए अध्यक्ष के नाम का एलान कर दिया है। हुर्रियत ने अध्यक्ष की कुर्सी पर गिलानी का दाहिना हाथ और सबसे करीबी मसर्रत आलम को बैठाने का निर्णय लिया है। हालांकि मसर्रत आलम अभी जेल में है। हुर्रियत कांफ्रेंस ने कहा कि मोहम्मद अशरफ सेहराई के बाद गिलानी के निधन से ऑल पार्टीज हुर्रियत कांफ्रेंस को एक अपूरणीय क्षति हुई है। हुर्रियत कांफ्रेंस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर के लोग हुर्रियत नेतृत्व की ओर देख रहे हैं और उन्हें बड़ी उम्मीदें हैं। हालांकि हुर्रियत का ये दावा खुद को बहलाने के लिए ही है, क्योंकि जम्मू-कश्मीर में अब अलगाववाद के दिन लद चुके हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- 30 साल पुराना मामला: यासीन मलिक बोला- मैं खुद करूंगा अपनी पैरवी, किसी वकील की मदद नहीं लेनी
विज्ञापन
हुर्रियत कांफ्रेंस ने कहा कि विभिन्न माध्यमों का उपयोग करते हुए कार्यकारी परिषद के सदस्यों से परामर्श किया गया, जिसमें मसर्रत आलम को हुर्रियत कांफ्रेंस का अगला अध्यक्ष चुना गया है। इसके साथ ही शब्बीर अहमद शाह और गुलाम अहमद गुलजार को उपाध्यक्ष चुना गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- भाजपा के लिए खतरे की घंटी: 'मोदी लहर के सहारे न रहें' वाली बात जम्मू से दिल्ली पहुंची, पार्टी नेतृत्व गंभीर
गुलाम अहमद गुलजार अध्यक्ष के दिशानिर्देशों के साथ ऑल पार्टी हुर्रियत कांफ्रेंस के मामलों को चलाना जारी रखेंगे। मौलवी बशीर अहमद इरफानी महासचिव बने रहेंगे। अन्य सभी समितियां उपाध्यक्ष गुलाम अहमद गुलजार के मार्गदर्शन में कार्य करती रहेंगी। यह व्यवस्था सर्वदलीय हुर्रियत कांफ्रेंस के अनुसार चुनाव होने तक जारी रहेगी।