{"_id":"61938ba56e14ea28213b2bef","slug":"jammu-and-kashmir-news-including-srinagar-hyderpora-encounter-and-mehbooba-mufti-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बड़ी खबरें: पाकिस्तानी आतंकी बिलाल और उसका साथी ढेर, महबूबा ने भाजपा पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच बड़ी खबरें: पाकिस्तानी आतंकी बिलाल और उसका साथी ढेर, महबूबा ने भाजपा पर साधा निशाना
Tue, 16 Nov 2021 04:34 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 16 Nov 2021 04:34 PM IST
सार
हैदरपोरा मुठभेड़ में दो आतंकी और एक ओजीडब्ल्यू(ओवर ग्राउंड वर्कर/आतंकियों का मददगार) मारा गया है। पीडीपी ने मुठभेड़ की जांच की मांग की है। उधर, महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को केंद्र सरकार और भाजपा(भारतीय जनता पार्टी) पर जमकर हमला बोला। विस्तार से पढ़ें प्रदेश की प्रमुख खबरें
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्रीनगर में सोमवार को हैदरपोरा बाईपास पर मुठभेड़ में दो आतंकी और एक ओजीडब्ल्यू(ओवर ग्राउंड वर्कर/आतंकियों का मददगार) मारा गया है। आतंकवादियों की गोलीबारी में अल्ताफ अहमद (मकान मालिक) घायल हो गया था। जिसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मुठभेड़ पर सवाल उठाते हुए पीडीपी(पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी) ने मामले की जांच की मांग की है। मारे गए आतंकियों में एक पाकिस्तानी आतंकी भी शामिल है। जिसकी पहचान बिलाल भाई के रूप में हुई है। दूसरा आतंकी आमिर बनिहाल का रहने वाला था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
सरकार पर महबूबा का आरोप: वोट के लिए हिंदू-मुसलमान को लड़ाया जा रहा, त्रिपुरा-यूपी और महाराष्ट्र हैं गवाह
पीडीपी(पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी) मुखिया महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को केंद्र सरकार और भाजपा(भारतीय जनता पार्टी) पर जमकर हमला बोला। युवाओं की बात करते हुए महबूबा ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है। जिसे वर्तमान सरकार खत्म करने में असफल रही है। एक साल से अधिक समय से किसान आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी बात सुनने वाला कोई नहीं है। समाज में जहर घोलने की कोशिश की जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
श्रीनगर: सबसे पुराने चर्च में फिर लौटेगी रौनक, 90 के दशक में आतंकवाद के कारण हुआ था बंद, देखिए तस्वीरें
श्रीनगर का सबसे पुराना सेंट ल्यूक्स चर्च इस साल क्रिसमस से पहले अपना खोया हुआ गौरव वापस पाने के लिए पूरी तरह तैयार है। 90 के दशक में आतंकवाद के कारण बंद हुए चर्च के नवीकरण का कार्य जोरों से जारी है। चर्च की छत को प्रसिद्ध कश्मीरी खतमबंद (लकड़ी पर नक्काशी किए गए टुकड़े) के साथ फिर से डिजाइन किया गया है। राज मिस्त्री, बढ़ई, कारीगर और मजदूर दशकों से खस्ता हालत में पड़ी पत्थर और ईंट की चिनाई वाली संरचना को बहाल करने की कोशिश में व्यस्त हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
श्रीनगर: कश्मीरी संगीतकार निजामी ग्रैमी अवार्ड के लिए नामांकित, गीत नाजनिनय के लिए हुआ नामांकन
कश्मीरी संगीतकार कैसर निजामी को उनके गीत नाजनिनय (ओ खूबसूरत) के लिए 64वें वार्षिक ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। जानकारी के अनुसार यह पहली बार है जब किसी कश्मीरी संगीतकार को ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया है। निजामी ने कोविड-19 के प्रकोप और उसके बाद के लॉकडाउन से कुछ समय पहले अमेरिका में नामांकित गीत गाया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जम्मू-कश्मीर: चतुर्थ श्रेणी के लिए 10वीं-12वीं पास अभ्यर्थी ही उपयुक्त, उच्च शिक्षित युवाओं की दोनों अपील हाईकोर्ट में खारिज
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट ने सरकारी विभागों में चतुर्थ श्रेणी पदों के लिए उच्च शिक्षित युवाओं को अपात्र ठहराए जाने के फैसले को सही बताकर उच्च शिक्षित आवेदकों की दोनों अपील खारिज कर दीं। कोर्ट ने कहा कि किसी भी पद के लिए उपयुक्त शैक्षिक योग्यता निर्धारित करने का नियोक्ता के पास अधिकार है, बशर्ते यह मनमाना या तार्किक कसौटी के विपरीत न हो। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें