जम्मू-कश्मीर: केंद्र सरकार पर बरसे राहुल गांधी, श्रीनगर में आतंकी हमला समेत पांच बड़ी खबरें
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को जम्मू में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान राहुल माता वैष्णो देवी की भक्ति में डूबे दिखे। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्म कालीन राजधानी श्रीनगर के छानापोरा इलाके में तैनात सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया है। इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में तनाव के साथ डिप्रेशन (अवसाद) हावी है। समाज का लगभग हर वर्ग इससे प्रभावित है। बेरोजगारी, मानसिक समस्याएं और अन्य दूसरे कारणों से युवा तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही प्रमुख खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को जम्मू में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान राहुल माता वैष्णो देवी की भक्ति में डूबे दिखे। केंद्र सरकार पर प्रहार करने के लिए भी राहुल ने माता के तीन रूपों का वर्णन किया। इसके साथ ही कश्मीरी पंडितों तक पहुंचने के लिए उन्होंने अपने रिश्तों और पारिवारिक जड़ों को भी याद किया। राहुल गांधी ने कहा कि जब भी मैं जम्मू-कश्मीर आता हूं, मुझे लगता है कि मैं घर आ गया हूं। मेरे परिवार का जम्मू-कश्मीर से पुराना रिश्ता है। राहुल ने 'जय माता दी' के जयघोष से पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आतंकी हमला: श्रीनगर में सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड, एक जवान घायल
जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्म कालीन राजधानी श्रीनगर के छानापोरा इलाके में तैनात सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया है। इस हमले में एक जवान घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, हमलावरों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान शुरू किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आत्महत्या रोकथाम दिवस: तनाव और अवसाद से बढ़ रहे हैं मामले, जानिए लक्षण और बचाव के रास्ते
इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में तनाव के साथ डिप्रेशन (अवसाद) हावी है। समाज का लगभग हर वर्ग इससे प्रभावित है। बेरोजगारी, मानसिक समस्याएं और अन्य दूसरे कारणों से युवा तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। डिप्रेशन से हारकर कई लोग आत्महत्या का रास्ता चुन रहे हैं। इसमें 15 से 30 आयु वर्ग के युवा अधिक प्रभावित हैं। जीएमसी जम्मू में प्रतिदिन 1 से 2 आत्महत्या से जुड़े मामले रिपोर्ट हो रहे हैं। मनोचिकित्सकों के अनुसार डिप्रेशन से पीड़ित लोगों की काउंसलिंग और मानसिक चिकित्सा देकर उन्हें स्वस्थ बनाया जा सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मोदी सरकार के मंत्रियों का जम्मू-कश्मीर दौरा: जनता का फीडबैक लेने के साथ केंद्र की योजनाओं की देंगे जानकारी
जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय मंत्रियों के दौरे का दूसरा चरण शुक्रवार से शुरू हो रहा है। केंद्रीय रक्षा राज्य राज्यमंत्री अजय भट पहले दिन कुपवाड़ा में जनता के बीच रहेंगे। मोदी सरकार के महत्वपूर्ण जनपहुंच कार्यक्रम का उद्देश्य जनता तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना और उनसे फीडबैक लेना है। सभी मंत्री अपने दौरे की रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जम्मू-कश्मीर: डल झील में तैरता एटीएम बना आकर्षण का केंद्र, पर्यटक ने कहा- ऐसा दृश्य देख बहुत आश्चर्य हुआ
जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर की विश्व प्रसिद्ध डल झील हमेशा से पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण रही है। अब झील में खोला गया फ्लोटिंग एटीएम भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह फ्लोटिंग एटीएम आसपास इलाकों के लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें