{"_id":"618912310b330053ef415a63","slug":"jammu-and-kashmir-news-including-mehbooba-mufti-statement-on-pm-cares-fund-and-police-arrested-trf-terrorist","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर की पांच बड़ी खबरें: महबूबा ने कहा- चरम पर है भ्रष्टाचार, टीआरएफ का आतंकी हाफिज गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर की पांच बड़ी खबरें: महबूबा ने कहा- चरम पर है भ्रष्टाचार, टीआरएफ का आतंकी हाफिज गिरफ्तार
Mon, 08 Nov 2021 05:35 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 08 Nov 2021 05:35 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल लंबे-चौड़े और खोखले दावे करती है। जोकि वास्तविकता से बिल्कुल उलट हैं। उधर, कश्मीर संभाग में सोमवार को अलग-अलग घटनाओं में दो जवानों की मौत हुई। सुरक्षाबलों को आतंकवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली। विस्तार से पढ़ें प्रदेश की प्रमुख खबरें
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की मुखिया महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। प्राइम मिनिस्टर केयर्स फंड सबसे बड़ा घोटाला है। किसानों के मुद्दे को लेकर कहा कि लोग नाराजगी का इजहार करेंगे और भाजपा को इसका नतीजा भुगतना पड़ेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में जवान ने की आत्महत्या, बडगाम में एसएसबी के जवान की हार्ट अटैक से मौत
कश्मीर संभाग में सोमवार को अलग-अलग घटनाओं में दो जवानों की मौत हुई। पुलवामा के लेथपोरा इलाके में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान की पहचान राजस्थान निवासी भूपिंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
बड़ी कामयाबी: कश्मीर में सुरक्षाबलों ने टीआरएफ के आतंकी हाफिज को किया गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को सोमवार को आतंकवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली। टीआरएफ(द रेजिस्टेंस फ्रंट) के आतंकी हाफिज अब्दुल्ला मलिक को दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस और सेना की टीम ने एशमुकाम के वाहदान इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी दौरान टीआरएफ के सक्रिय आतंकवादी को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर: आतंकी हमले में मारे गए शिक्षक की पत्नी को उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सौंपा नियुक्ति पत्र
कश्मीर में बीते महीने टारगेट किलिंग का शिकार हुए शिक्षक दीपक चंद की पत्नी आराधना मेहरा को सोमवार को उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने नियुक्ति पत्र सौंपा। साथ ही परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। यह जानकारी उप-राज्यपाल कार्यालय की ओर से दी गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जम्मू-कश्मीर: भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, सुरक्षा-शांति और विकास के अध्याय का प्रस्ताव पास
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राजनीतिक प्रस्तावों के तहत जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा, शांति और विकास के अध्याय के शुरू होने से संबंधित प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में सुरक्षा, शांति और समृद्धि का वातावरण बना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें