फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Police arrested TRF terrorist arms also recovered

बड़ी कामयाबी: कश्मीर में सुरक्षाबलों ने टीआरएफ के आतंकी हाफिज को किया गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

Mon, 08 Nov 2021 12:25 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 08 Nov 2021 12:25 PM IST
सार

सुरक्षाबलों ने टीआरएफ के एक आतंकी को अनंतनाग जिले से गिरफ्तार किया है। उसके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं।
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir Police arrested TRF terrorist arms also recovered
आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाते सुरक्षाबल, फाइल फोटो - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को सोमवार को आतंकवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली। टीआरएफ(द रेजिस्टेंस फ्रंट) के आतंकी हाफिज अब्दुल्ला मलिक को दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस और सेना की टीम ने एशमुकाम के वाहदान इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी दौरान टीआरएफ के सक्रिय आतंकवादी को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली। आतंकी के पास से एक पिस्टल बरामद हुई। आगे की पूछताछ के दौरान उसने एक स्थान के बारे में जानकारी दी, जहां अन्य हथियार छिपा कर रखे गए थे।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- रक्षक ही राक्षस: सहनशक्ति खो रहे पुलिस वाले, गले की फांस बन रही ये छूट, जानिए कब-कब खाकी पर लगे दाग    
विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त स्थान से सुरक्षाबलों ने एक एके-47 राइफल, दो मैग्जीन और चार कारतूस बरामद किए। गिरफ्तार आतंकी से पूछताछ की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि उसके साथी आतंकियों के बारे में कुछ इनपुट व अहम जानकारियां मिल सकती हैं। इसके साथ ही सुरक्षाबलों ने पुलवामा जिले में भी एक आतंकी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पकड़ा गया आतंकी टीआरएफ का है। जिसकी पहचान सरवीर अहमद मीर के रूप में हुई है। उसके पास से गोला-बारूद बरामद हुआ है।

दक्षिण कश्मीर के शोपियां में रविवार को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) का एक दहशतगर्द गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया था। स्थानीय लोगों ने उसे शोपियां जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आतंकी को अस्पताल से गिरफ्तार कर इलाज के लिए श्रीनगर के श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल में शिफ्ट किया है। 

पुलिस ने बताया कि घायल आतंकी की शिनाख्त हरमन के सोहेल अहमद लोन के रूप में हुई है। वह अपने घर के पास घायल अवस्था में पाया गया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के कुछ लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यह पता नहीं लग पाया है कि उसे गोली कैसे लगी। पुलिस के अनुसार सोहेल सी-कैटेगरी का आतंकी है। वह 12 अक्तूबर को आतंकी संगठन में शामिल हुआ था।

पुलिस की ओर से तैयार आतंकियों की सूची में वह भी शामिल है। उससे पूछताछ की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। आशंका जताई जा रही है कि साहिल आत्मसमर्पण करना चाहता था। इसी कारण ग्रुप के अन्य आतंकियों ने उसे गोली मार दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed