फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir news including grenade attack in bandipora and poonch encounter

पांच बड़ी खबरें: बांदीपोरा में ग्रेनेड हमला, आतंकी मुस्तफा की मौत को कश्मीरी पंडितों ने बताया ईश्वरीय न्याय

Tue, 26 Oct 2021 05:33 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 26 Oct 2021 05:33 PM IST
सार

कश्मीर के बांदीपोरा में मंगलवार को आतंकवादियों के ग्रेनेड हमला किया। जिसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार चल रहा है। उधर, पुलवामा के नदीमार्ग में 24 कश्मीरी पंडितों के नरसंहार में शामिल पाकिस्तानी दहशतगर्द जिया मुस्तफा की मौत को कश्मीरी पंडितों ने ईश्वरीय न्याय बताया है। विस्तार से पढ़ें प्रदेश की प्रमुख खबरें

विज्ञापन
jammu and kashmir news including grenade attack in bandipora and poonch encounter
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा के सुंबल पुल इलाके में मंगलवार को आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके में कई वाहनों के शीशे टूट गए हैं। अचानक हुए इस हमले के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। हमले की सूचना के बाद सुरक्षाबल इलाके में पहुंच गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया था। ग्रेनेड सड़क के दूसरी तरफ गिरने के बाद फटा गया। इसकी चपेट में आने से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन


ऑपरेशन भाटादूड़ियां: कश्मीरी पंडितों ने कहा, मुठभेड़ में मारे गए पाकिस्तानी आतंकी की मौत ईश्वरीय न्याय
पुलवामा के नदीमार्ग में 24 कश्मीरी पंडितों के नरसंहार में शामिल पाकिस्तानी दहशतगर्द जिया मुस्तफा की मौत को कश्मीरी पंडितों ने ईश्वरीय न्याय बताया है। 2003 में जिया मुस्तफा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। रविवार को पुंछ के मेंढर के भाटादूड़ियां जंगल में सुरक्षाबलों ने जिया मुस्तफा को मार गिराया है। पनुन कश्मीर के चेयरमैन अजय चरंगु ने कहा कि जिया मुस्तफा की मौत पीड़ितों के लिए एक ईश्वरीय  न्याय के रूप में देखते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर: बर्फीले इलाके में फंसे लोगों की तलाश शुरू, रियासी पुलिस का दस्ता गोगरा इलाके में पहुंचा
बर्फीले इलाके में फंसे गुज्जर-बक्करवाल परिवारों को बचाने के लिए रियासी पुलिस गोगरा इलाके में पहुंच गई है। ऊंचाई वाले इलाके में भारी बर्फबारी के बीच कई लोगों के फंसे होने की सूचना है। जम्मू-कश्मीर की रियासी पुलिस का एक दस्ता लोगों की तलाश के लिए उस इलाके में पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेशन भाटादूड़ियां: छह से अधिक आतंकी ठिकाने खोज निकाले, सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फिर मुठभेड़ शुरू
पुंछ जिले के भाटादूड़ियां जंगल में मंगलवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। फायरिंग की आवाज दूर तक सुनाई दे रहे है। इससे पहले सुरक्षाबलों को आतंकियों के छह से आठ ठिकाने खोज निकाले है। इसका इस्तेमाल आतंकी लंबे समय से कर रहे थे। आतंकी ठिकानों से कपड़े दवाइयां, खाने के पैकेट समेत कुछ बारूद भी बरामद किया गया है। मंगलवार को सुरक्षाबल जंगल के बड़े हिस्से में तलाशी अभियान चल रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


पाकिस्तान की जीत का जश्न: श्रीनगर में मेडिकल छात्रों के खिलाफ केस, सांबा में छह लोगों को किया गया गिरफ्तार
टी-20 विश्वकप में भारत पर पाकिस्तान की जीत का कथित तौर पर जश्न मानने के मामले में जीएमसी और स्किम्स मेडिकल कालेज के कुछ छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने इस मामले में पुष्टि की है। बताया कि अन्य की जांच चल रही है। इससे पहले मनोहर गोपाला गांव के लोगों के विरोध पर सांबा पुलिस ने इसी मामले में एफआईआर दर्ज कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। चार अन्य की तलाश की जा रही है। सांबा पुलिस ने बताया कि रविवार रात भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच खत्म होने पर मनोहर गोपाला गांव में एक समुदाय से जुड़े युवकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed