फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir terrorists lobbed grenade in Sumbal bridge area of Bandipora

जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में ग्रेनेड हमला, गाड़ियों के टूटे शीशे, कई नागरिक घायल

Tue, 26 Oct 2021 11:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 26 Oct 2021 11:38 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा के सुंबल पुल इलाके में आतंकवादियों ने ग्रेनेड हमला किया। हमले में करीब छह नागरिक घायल हो गए हैं। जिनमें से दो नागरिकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir terrorists lobbed grenade in Sumbal bridge area of Bandipora
बांदीपोरा में ग्रेनेड अटैक - फोटो : एएनआई

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा के सुंबल पुल इलाके में मंगलवार को आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके में कई वाहनों के शीशे टूट गए हैं। अचानक हुए इस हमले के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। हमले की सूचना के बाद सुरक्षाबल इलाके में पहुंच गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया था। ग्रेनेड सड़क के दूसरी तरफ गिरने के बाद फटा गया। इसकी चपेट में आने से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घायलों में मोहम्मद अल्ताफ निवासी नानिनारा, फैसल फयाजी निवासी सफापोरा, मुश्ताक आह निवासी मारकुंडल, तसलीमा बानो निवासी मारकुंडल, अब हमीद निवासी मारकुंडल और फयाज आह निवासी आशम शामिल है। सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर में पुलवामा में ग्रेनेड फटने से तीन लोग हुए घायल 
सितंबर माह में पुलवामा में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड फैंका था। इसके फटने से तीन लोग घायल हो गए थे। घाटी में सुरक्षाबलों की कड़ी चौकसी के कारण आतंकी बैखलाहट के चलते ग्रेनेड हमलों को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। जिससे की सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाया सकें। इन घटनाओं को ओवर ग्राउंड वर्करों (ओजीडब्ल्यू) और हाइब्रिड आतंकियों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है ताकि अगर उनमें से कोई मारा या पकड़ा भी जाता है तो आतंकी संगठनों को ज़्यादा बड़ा धक्का न लगे।


अगस्त माह में श्रीनगर ग्रेनेड हमले में दस नागरिक हुए थे घायल 
10 अगस्त को लाल चौक से कुछ दूरी पर स्थित हरी सिंह हाई स्ट्रीट इलाके में आतंकियों ने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के बंकर को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया था। इस हमले में 10 नागरिक घायल हो गए। हमले के बाद एक नाके पर पुलिस ने एक व्यक्ति को दो ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed