फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Celebration of Pakistan's victory: Case against medical students in Srinagar, six people arrested in Samba

पाकिस्तान की जीत का जश्न: श्रीनगर में मेडिकल छात्रों के खिलाफ केस, सांबा में छह लोगों को किया गया गिरफ्तार

Tue, 26 Oct 2021 03:47 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 26 Oct 2021 03:47 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सांबा जिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि अब कश्मीर में मेडिकल के छात्रों के खिलाफ मुकदा दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Celebration of Pakistan's victory: Case against medical students in Srinagar, six people arrested in Samba
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

टी-20 विश्वकप में भारत पर पाकिस्तान की जीत का कथित तौर पर जश्न मानने के मामले में जीएमसी और स्किम्स मेडिकल कालेज के कुछ छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने इस मामले में पुष्टि की है। बताया कि अन्य की जांच चल रही है।

विज्ञापन

इससे पहले मनोहर गोपाला गांव के लोगों के विरोध पर सांबा पुलिस ने इसी मामले में एफआईआर दर्ज कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। चार अन्य की तलाश की जा रही है। सांबा पुलिस ने बताया कि रविवार रात भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच खत्म होने पर मनोहर गोपाला गांव में एक समुदाय से जुड़े युवकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि कुछ युवकों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इसके चलते क्षेत्र में माहौल बिगड़ने लगा। स्थानीय लोग भी एकत्रित होने लगे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। चार अन्य की तलाश जारी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएसए लगाने की मांग
 कैली मंडी के सरपंच लबलु संब्याल ने पाकिस्तान का जश्न मनाने वालों का विरोध किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। उनके खिलाफ पीएसए लगाया जाए, जो हमारे क्षेत्र का माहौल बिगाड़ रहे हैं। उधर, रविवार को पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाने वालों का समर्थन करते हुए महबूबा ने ट्वीट किया कि पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने के लिए कश्मीरियों के खिलाफ इतना गुस्सा क्यों? कुछ लोग देश के गद्दारों को गोली मारो जैसे नारे भी लगा रहे हैं।

उन्होंने आगे लिखा कि कोई यह नहीं भूल सकता कि जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा छीनने पर मिठाइयां बांटी गई थीं। महबूबा ने कहा कि खेल को विराट कोहली की तरह सही भावना से लें, जिन्होंने सबसे पहले पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को बधाई दी थी। 


केंद्र सरकार कर रही कश्मीरी युवाओं के खिलाफ प्रतिशोधात्क कार्रवाई: महबूबा मुफ्ती  
पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने केंद्र पर कश्मीरी युवाओं के खिलाफ प्रतिशोधात्मक कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने पर छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किए जाने जैसे कदम उन युवाओं को और ‘दूर’ कर देंगे।  राजकीय मेडिकल कॉलेज व एसकेआईएमएस सौरा के छात्रावासों में रहने वाले मेडिकल छात्रों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत दो मामले दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed