फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir news including government approves implementation of Film Policy 2021 and teachers will have 100 percent vaccination till Teacher's Day

जम्मू-कश्मीर: फिल्म नीति-2021 लागू करने की मंजूरी, शिक्षक दिवस तक सभी शिक्षकों का टीकाकरण समेत पांच बड़ी खबरें

Fri, 27 Aug 2021 05:18 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 27 Aug 2021 05:18 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर सरकार ने फिल्म नीति-2021 के कार्यान्वयन को मंजूरी दे दी है। शिक्षक दिवस तक जम्मू-कश्मीर के सभी स्कूली और अन्य शिक्षकों का सौ फीसदी कोविड टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है। सेना ने एक बार फिर स्थानीय युवाओं से आतंकवाद की राह छोड़ने की अपील करते हुए कहा है कि सेना हर वक्त दूसरा मौका देने में विश्वास रखती है। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही प्रमुख खबरें

विज्ञापन
jammu and kashmir news including government approves implementation of Film Policy 2021 and  teachers will have 100 percent vaccination till Teacher's Day
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर सरकार ने फिल्म नीति-2021 के कार्यान्वयन को मंजूरी दे दी है। इसके तहत जम्मू-कश्मीर फिल्म विकास परिषद (जेकेएफडीसी) और एक फिल्म डिवीजन का गठन किया जाएगा। बता दें कि सरकार जम्मू-कश्मीर में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। फिल्म नीति-2021 के कार्यान्वयन को मंजूरी मिलने के साथ ही अब दुनिया भर के फिल्म निर्माता यहां आकर सुंदरता को कैमरे में कैद कर सकेंगे। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से दी जा रही वित्तीय प्रोत्साहन व विश्व स्तरीय सुविधाओं का भी लाभ उठा सकेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर: शिक्षक दिवस तक सभी शिक्षकों का सौ फीसदी टीकाकरण होगा
शिक्षक दिवस तक जम्मू-कश्मीर के सभी स्कूली और अन्य शिक्षकों का सौ फीसदी कोविड टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए शुक्रवार से विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। इसमें अधिकतर 18 से 44 आयु वर्ग के शिक्षकों को कवर किया जाएगा। अब तक इस वर्ग में अनुमानित आबादी पर 63.95 फीसदी लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है। 45 से अधिक आयु वर्ग की अनुमानित आबादी में लगभग सौ फीसदी टीकाकरण को पूरा कर लिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन


तुम्हारे बच्चे हथियार क्यों नहीं उठाते?: जिस दिन इन लोगों से पूछ लेंगे ये सवाल, खत्म हो जाएगा जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद
सेना ने एक बार फिर स्थानीय युवाओं से आतंकवाद की राह छोड़ने की अपील करते हुए कहा है कि सेना हर वक्त दूसरा मौका देने में विश्वास रखती है। घाटी में तैनात सेना की 15 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने बीते सप्ताह एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि जो कभी आतंकी बनने जा रहे थे वो आज हंसता खेलता जीवन जी रहे हैं। आप लोगों को देखकर ये संदेश दूर-दूर तक जा रहा है कि कश्मीर बदल रहा है। जम्मू-कश्मीर में शांति लौट रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन


एक आतंकी के खात्मे की कहानी: ‘हैदर’ में बना था चॉकलेट ब्वॉय, पर कट्टरता के जहर ने बना दिया दहशतगर्द
पिछले तीन दशकों में जम्मू-कश्मीर के बहुत सारे युवा सफेदपोशों के बहकावे में आकर बर्बाद हुए हैं। कश्मीर की आबोहवा में जहर घोलने वाले दो तबके हैं। पहले तबके में वो लोग हैं जो आतंकी फैक्टरी चलाते हैं, लेकिन उनके बच्चे अच्छी जिंदगी जी रहे हैं। ये लोग कश्मीर के युवाओं को बर्बाद कर पैसा कमा रहे हैं। दूसरा तबका वो है जो इनका शिकार होता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


तरुण चुघ बोले: मुंगेरी लाल के सपने देख रहे गुपकार गठबंधन के नेता, अनुच्छेद-370 कभी वापस नहीं आ सकता

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने गुरुवार को पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती समेत गुपकार गठबंधन के नेताओं की राष्ट्र विरोधी भाषा की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि गुपकार गैंग दिन में मुंगेरी लाल के सपने देख रहा है। मुंगेरी लाल के सपने कभी पूरे नहीं होते। अनुच्छेद 370 अब कभी वापस नहीं आ सकता। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed