फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir news including Drone seen in Arnia sector of Jammu Taliban s Abdul Ghani Baradar and Jaish e Mohammed Masood Azhar s relations and hurriyat conference

जम्मू-कश्मीर: अरनिया सेक्टर में दिखा ड्रोन, बरादर और मसूद अजहर के रिश्ते समेत पांच बड़ी खबरें

Mon, 23 Aug 2021 05:28 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 23 Aug 2021 05:28 PM IST
सार

जम्मू के अरनिया सेक्टर में सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अरनिया सेक्टर में सैनिकों द्वारा आसमान में लाल और पीली रोशनी देखी गई। जिसको निशाना बनाते हुए सैनिकों ने 25 राउंड फायरिंग की। इसके बाद ड्रोन पाकिस्तान की ओर चला गया। उधर, कश्मीर में जहर घोलने वाली और युवाओं को बंदूक थमाने वाली हुर्रियत कांफ्रेंस के दोनों धड़ों पर प्रतिबंध लग सकता है। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही प्रमुख खबरें

विज्ञापन
jammu and kashmir news including Drone seen in Arnia sector of Jammu Taliban s Abdul Ghani Baradar and Jaish e Mohammed Masood Azhar s relations and hurriyat conference
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग के अरनिया सेक्टर में सोमवार सुबह एक ड्रोन देखा गया। जिसकी सूचना पर पुलिस और बीएसएफ की टीम तलाशी अभियान चला रही है। अभी तक कोई बरामदगी नहीं हुई है। एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अरनिया सेक्टर में सैनिकों द्वारा आसमान में लाल और पीली रोशनी देखी गई। जिसको निशाना बनाते हुए सैनिकों ने 25 राउंड फायरिंग की। इसके बाद ड्रोन पाकिस्तान की ओर चला गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन


तालिबानी बरादर के बिरादर की कहानी: दिल पर पत्थर रखकर मसूद को इस अधिकारी ने पहुंचाया था एयरपोर्ट
अफगानिस्तान संकट के बीच भारत समेत दुनिया की नजर तालिबान के अब्दुल गनी बरादर और जैश-ए-मोहम्मद के मसूद अजहर के रिश्तों पर है। दोनों एक दूसरे के मददगार हैं। दोनों ही देवबंदी हैं। मसूद अजहर की रिहाई में बरादर और बरादर की फरारी में मसूद का हाथ रहा है। मसूद अजहर बरादर का आतंकी बिरादर है। मसूद अजहर की रिहाई के लिए भारतीय जहाज आईसी-814 को हाईजैक किया गया था। जिसमें बरादर का हाथ माना जाता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन


लदने वाले हैं हुर्रियत कांफ्रेंस के दिन: कब हुआ इसका गठन? कैसे घाटी और युवाओं में घोला जहर? जानिए सब कुछ
अनुच्छेद-370 हटने के बाद से जम्मू-कश्मीर में अलगाववादियों और पाकिस्तान समर्थित लोगों पर नकेल कसी जा रही है। केंद्र सरकार ने साल 2019 में ही अलगाववादियों समेत प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी के लगभग 150 सदस्यों की कुंडली तैयार कर ली थी। जिन पर कानून का चाबुक चल रहा है। इसी क्रम में अब हुर्रियत कांफ्रेंस के दोनों धड़ों पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन


सैन्य कमांडर ने कहा: सेना जान बचाने के लिए है, आतंकी मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं तो स्वागत है
सेना मुठभेड़ के दौरान आतंकियों को समर्पण करने का मौका देती है। सेना जान बचाने के लिए है, जान लेने के लिए नहीं। जो आतंकी गलतियों को स्वीकार करने और मुख्यधारा में शामिल होने के लिए तैयार हैं, उनका स्वागत किया जाएगा। ये बातें सेना के उधमपुर स्थित उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ योगेश कुमार जोशी ने सोमवार को मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में एक समारोह के दौरान कहीं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


जम्मू-कश्मीर पहुंचे पहलवान रवि दाहिया: बोले- मेहनत से साकार होते हैं सपने, युवाओं को दिया जीत का ये मंत्र
ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले हरियाणा निवासी रवि दाहिया सोमवार को जम्मू-कश्मीर पहुंचे। उन्होंने युवाओं को आगे बढ़ने के लिए अधिक से अधिक मेहनत करने की सीख दी। जब वह जम्मू के युवाओं के बीच पहुंचे तो सभी ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। युवाओं का उत्साह देखते हुए रवि ने कहा कोई भी चीज आसानी से नहीं मिलती। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed