फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir news condition of drains in Jammu city will improve plan is being prepared

जम्मू-कश्मीर: शहर में नालों की हालत सुधरेगी, तैयार किया जा रहा प्लान, हर साल मुसीबत बनकर आती है बरसात

Mon, 30 Aug 2021 01:44 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 30 Aug 2021 01:44 PM IST
सार

हर साल नालों से मलबा हटाने या फिर क्रेट बाल लगाने तक काम सीमित रहता था। इस कारण भारी तबाही होती थी। इस बार भी नगर निगम को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
jammu and kashmir news condition of drains in Jammu city will improve plan is being prepared
नाले में पड़ा गंदगी का ढ़ेर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू शहर को जलमग्न होने से बचाने के लिए नालों और नालियों की हालत सुधारने के लिए नए सिरे से प्लान तैयार किया जाएगा। मंजूरी के बाद योजनाबद्ध तरीके से काम करवाया जाएगा। जुलाई माह में हुई बारिशों के कारण शहर जलमग्न हो गया था। कालिका कॉलोनी और नानक नगर में पानी लोगों के घरों में घुस गया था। इसके अलावा शहर में नालों के पानी से कई जगहों पर तबाही हुई थी। 

विज्ञापन


इस बार फिर से नए सिरे से प्लान तैयार किया जाएगा। इसमें नालों से स्लैब तोड़ने, गहरा करने, क्रेटबाल लगाने समेत मलबा हटाने जैसे काम शामिल किए जाएंगे। वहीं, मोहल्लों में नालियों को गहरा करने पर भी काम होगा। इस बार समतल इलाकों गांधी नगर, शास्त्री नगर, गंग्याल, सतवारी इलाकों में पानी नालों के ओवरफ्लो होने के कारण रास्तों और सड़कों में आ गया था। इस बार नालियों का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा।
विज्ञापन


नगर निगम का इंजीनियरिंग विंग प्रस्ताव तैयार करने में जुट गया है। शहर के प्रमुख नाले, बस स्टैंड, रिहाड़ी, किशना नगर समेत अन्य इलाकों से भी अतिक्रमण और दुकानों को तोड़ा जा सकता है। किशना नगर नाले के ऊपर दुकानें बनी हैं। नाला मलबे से भर चुका है। बारिश में ओवरफ्लो हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नालों और नालियों के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। बरसात के मौसम में प्रभावित इलाकों में नाले और नालियां से मलबा हटाया जा रहा है। इस बार प्लान के तहत काम किया जाएगा। इससे शहर जलमग्न होने से बच सकेगा। - हरेंद्र सिंह, सीटीओ, एमसी


बरसात में नाले हर बार आफत बनते हैं। इस बार योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा। प्लान तैयार करवाया जा रहा है। इसके आधार पर ही काम होगा। -  पूर्णिमा शर्मा, डिप्टी मेयर, एमसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed