{"_id":"612c937774e44a53ad7c0f87","slug":"jammu-and-kashmir-news-condition-of-drains-in-jammu-city-will-improve-plan-is-being-prepared","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: शहर में नालों की हालत सुधरेगी, तैयार किया जा रहा प्लान, हर साल मुसीबत बनकर आती है बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: शहर में नालों की हालत सुधरेगी, तैयार किया जा रहा प्लान, हर साल मुसीबत बनकर आती है बरसात
Mon, 30 Aug 2021 01:44 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 30 Aug 2021 01:44 PM IST
सार
हर साल नालों से मलबा हटाने या फिर क्रेट बाल लगाने तक काम सीमित रहता था। इस कारण भारी तबाही होती थी। इस बार भी नगर निगम को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
नाले में पड़ा गंदगी का ढ़ेर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू शहर को जलमग्न होने से बचाने के लिए नालों और नालियों की हालत सुधारने के लिए नए सिरे से प्लान तैयार किया जाएगा। मंजूरी के बाद योजनाबद्ध तरीके से काम करवाया जाएगा। जुलाई माह में हुई बारिशों के कारण शहर जलमग्न हो गया था। कालिका कॉलोनी और नानक नगर में पानी लोगों के घरों में घुस गया था। इसके अलावा शहर में नालों के पानी से कई जगहों पर तबाही हुई थी।
विज्ञापन
इस बार फिर से नए सिरे से प्लान तैयार किया जाएगा। इसमें नालों से स्लैब तोड़ने, गहरा करने, क्रेटबाल लगाने समेत मलबा हटाने जैसे काम शामिल किए जाएंगे। वहीं, मोहल्लों में नालियों को गहरा करने पर भी काम होगा। इस बार समतल इलाकों गांधी नगर, शास्त्री नगर, गंग्याल, सतवारी इलाकों में पानी नालों के ओवरफ्लो होने के कारण रास्तों और सड़कों में आ गया था। इस बार नालियों का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा।
विज्ञापन
नगर निगम का इंजीनियरिंग विंग प्रस्ताव तैयार करने में जुट गया है। शहर के प्रमुख नाले, बस स्टैंड, रिहाड़ी, किशना नगर समेत अन्य इलाकों से भी अतिक्रमण और दुकानों को तोड़ा जा सकता है। किशना नगर नाले के ऊपर दुकानें बनी हैं। नाला मलबे से भर चुका है। बारिश में ओवरफ्लो हो रहा है।
विज्ञापन
नालों और नालियों के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। बरसात के मौसम में प्रभावित इलाकों में नाले और नालियां से मलबा हटाया जा रहा है। इस बार प्लान के तहत काम किया जाएगा। इससे शहर जलमग्न होने से बच सकेगा। - हरेंद्र सिंह, सीटीओ, एमसी
बरसात में नाले हर बार आफत बनते हैं। इस बार योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा। प्लान तैयार करवाया जा रहा है। इसके आधार पर ही काम होगा। - पूर्णिमा शर्मा, डिप्टी मेयर, एमसी