फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Mughal Road remained closed for some time after suspicious sighting searched ops continue

जम्मू कश्मीर: संदिग्ध देखे जाने पर कुछ देर बंद रहा मुगल रोड, दहशतगर्दों की तलाश में खंगाला चप्पा-चप्पा

Tue, 05 Dec 2023 06:12 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 05 Dec 2023 06:12 PM IST
सार

जम्मू संभाग के जिला पुंछ और राजोरी में सुरक्षाबलों को तलाशी अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। दहशतगर्दों की तलाश में पुलिस एसओजी, सीआरपीएफ और सेना का तलाशी अभियान जारी है।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Mughal Road remained closed for some time after suspicious sighting searched ops continue
सुरक्षाबल (फाइल) - फोटो : एजेंसी

विस्तार

पाकिस्तान सीमा से लगते जम्मू संभाग के जिला राजोरी और पुंछ के जंगलों में छिपे आतंकियों व उनके मददगारों को बाहर निकालने के लिए सुरक्षाबलों ने व्यापक पैमाने पर तलाशी अभियान चला रखा है। मंगलवार को सुरक्षाबलों दोनों जिलों के जंगली इलाकों का चप्पा-चप्पा खंगाला। वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संदिग्ध देखे जाने पर कुछ देर के लिए मुगल रोड को भी बंद रखा गया। लेकिन कुछे घंटे के अंतराल के बाद इसे फिर यातायात के लिए खोल दिया गया।

विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को तीन लोगों को आतंकी मददगार होने के संदेह में बुद्धल के बहरोट गांव से हिरासत में लिया गया है। पुलिस आतंकियों के संपर्क में रहे लोगों और उनके छिपने के ठिकानों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह से मुरादपुर, बथुनी, घई भवाल (सुंदरबनी), कालाकोट में तत्ता पानी ब्रोह, मंजाकोट में गमबीर मुगलान और राजोरी के थन्नामंडी, पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास गुरसाई, जबरनवाली गली, सरुती और अरी गांवों में भ तलाशी अभियान चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस, सेना और सीआरपीएफके जवान इस अभियान में लगे हुए हैं। संयुक्त तलाशी अभियान देर रात तक जारी था। यह कार्रवाई 17 नवंबर को बहरोट गांव में एनकाउंटर में मारे गए आतंकी के मामले में की जा रही है। इन पर आतंकियों की मदद करने और पनाह देने का संदेह है। बताया जा रहा है तीनों संदिग्धोें को पुलिस के एसओजी कैंप राजोरी लाया गया है। यहां एसएसपी राजोरी अमृतपाल सिंह स्वयं पूछताछ कर रहे हैं। हालांकि, इस मामले में अभी कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ भी नहीं बता रहे हैं।


संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के बाद से तलाशी अभियान जारी

बताते चलें कि 22 व 23 नवंबर को राजोरी के कालाकोट और धर्मसाल पुलिस थाने के बाजीमल में दो आतंकियों को मार गिराने के बाद तलाशी अभियान जारी है। एनकाउंटर में दो कैप्टन सहित पांच सैनिक बलिदान हो गए थे। दो दिसंबर को सुरक्षा बलों ने दरहाल के टोपा हिलटोक में 5 किलो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद की थी। वहीं, जिले के जंगलों में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के बाद से जारी सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान सोमवार को भी जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed