{"_id":"5f6af9d98ebc3ede2b409e07","slug":"jammu-and-kashmir-militants-attack-security-forces-in-pulwama","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला, हमलावरों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला, हमलावरों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी
Wed, 23 Sep 2020 01:01 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 23 Sep 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में बुधवार को एक बार फिर से आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया है। आतंकी सुरक्षाबलों पर फायरिंग करके फरार हो गए। गनीमत यह रही कि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।
बुधवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के मुख्य शहर पुलवामा में सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करने की घटना सामने आई। हालांकि इस घटना में अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
खबर लिखे जाने तक हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चल रहा था।
बडगाम मुठभेड़ में जैश का आतंकी ढेर
इससे पहले मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चरार-ए-शरीफ इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच 15 घंटे से अधिक चली मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को मार गिराया गया। मारे गए आतंकी से हथियार बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार इस ग्रुप के बाकी कुछ आतंकी इलाके में सक्रिय हैं और जल्द उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा। सोमवार देर शाम शुरू हुए आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में करीब 15 घंटों के बाद सुरक्षाबलों को कामयाबी मिली। मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के बडगाम जिले के एसएसपी अमोद नागपुरी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि चरार-ए-शरीफ इलाके के नौहार गांव में एक मकान में आतंकी छिपे हुए हैं। इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया।
इस दौरान आतंकियों ने जवानों पर ग्रेनेड दागे और ताबड़तोड़ फायरिंग की। जवानों ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया और एक आतंकी को मार गिराया गया। उसके पास से भारी मात्रा में हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।