फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and kashmir Magistrate inquiry orders in bhaderwah Murder case

जम्मू: हत्या मामले में भद्रवाह में तनाव कायम, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, कर्फ्यू में दी गई छूट

Mon, 20 May 2019 08:18 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 20 May 2019 08:18 AM IST
विज्ञापन
Jammu and kashmir Magistrate inquiry orders in bhaderwah Murder case
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जम्मू के भद्रवाह के पास नालठी में गुरुवार तड़के पशु तस्कर की संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से हुई मौत के मामले में डोडा के जिलाधीश डॉ. सागर डी डायफोर्ड ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


जारी आदेश के अनुसार उप विभागीय मजिस्ट्रेट, थाटी मोहम्मद अनवर बंदी को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। एसडीएम इस घटना के बाद शहर में हुई पत्थरबाजी, झड़पों और तोड़फोड़ की भी जांच करेंगे। 
विज्ञापन


इसके अलावा वह अपनी विशिष्ट टिप्पणियों के साथ तथ्यात्मक रिपोर्ट डीएम के कार्यालय में सात दिनों में सौंपेंगे। ज्ञात रहे कि दो दिन वीरवार तड़के पशु तस्कर नईम की संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद वहां एक समुदाय ने दूसरे समुदाय के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल किया। उसके बाद से भद्रवाह कस्बे में कर्फ्यू जारी है। 
 

रविवार को शाम चार से पांच बजे तक किला मोहल्ला में कर्फ्यू में ढील दी गई। इसके अलावा सेरी बाजार क्षेत्र में पांच से छह बजे की छूट दी गई। इस दौरान लोगों ने अपनी जरूरत के अनुसार आवश्यक सामान की खरीदारी की।

इस दौरान पूरे शहर में शांति रही। कहीं से भी किसी तरह की अप्रिया घटना या हंगामे का समाचार नहीं मिला। भद्रवाह के लिंक रोड, गणपत बाजार, वासिक देरा, जाई रोड पर सीआरपीएफ और पुलिस कर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed