फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir lg manoj sinha Today interacted with delegation of Gujjar Bakerwal and Gaddi Sippi Community

जम्मू-कश्मीर: गुज्जर-बकरवाल और गद्दी-सिप्पी समुदाय से उप-राज्यपाल ने की बात, योजनाओं के बारे में दी जानकारी

Sat, 11 Sep 2021 04:32 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 11 Sep 2021 04:32 PM IST
सार

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि सामाजिक समानता की प्रतिबद्धता के साथ हमने पिछले कुछ महीनों में सभी आदिवासी समुदायों को उचित अधिकार देने के लिए कई निर्णय लिए हैं।

विज्ञापन
jammu and kashmir lg manoj sinha Today interacted with delegation of Gujjar Bakerwal and  Gaddi Sippi Community
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : @OfficeOfLGJandK

विस्तार

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को गुज्जर-बकरवाल और गद्दी-सिप्पी समुदाय के सदस्यों से बातचीत की। सिन्हा ने कहा कि सामाजिक समानता की प्रतिबद्धता के साथ हमने पिछले कुछ महीनों में सभी आदिवासी समुदायों को उचित अधिकार देने के लिए कई निर्णय लिए हैं। जम्मू-कश्मीर के इतिहास में पहली बार सरकार सोमवार को वन अधिकार अधिनियम के तहत लोगों को उनके अधिकारों को सौंपेगी। जनजातीय समुदायों के विकास के लिए एक व्यापक योजना को लागू करने के लिए सर्वेक्षण किया गया है।

विज्ञापन


केंद्र शासित प्रदेश सरकार ने चिकित्सा शिविरों, पशु यार्डों के प्रावधानों के अलावा मौसमी अस्थायी आबादी को समायोजित करने के लिए 28 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से आठ स्थानों पर आवास विकसित करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत जम्मू, श्रीनगर और राजोरी में जनजातीय भवन बनेंगे। इतना ही नहीं आदिवासी युवाओं की स्थायी आजीविका के लिए हमने 16 करोड़ रुपये के 16 दुग्ध गांवों की स्थापना के अलावा 1500 मिनी भेड़ फार्म स्थापित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- नीतू हत्याकांड में बड़ा खुलासा: दूसरी शादी करने के लिए पति ने खेला खूनी खेल, देवर और सास ने भी दिया था साथ    
विज्ञापन
विज्ञापन


सिन्हा ने कहा कि समुदाय के 500 युवाओं को शुरू में विशेष कौशल विकास कार्यक्रमों से भी जोड़ा जाएगा। आदिवासी बच्चों को 30 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति दी गई है। इस वर्ष 42000 बच्चों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके साथ ही 1521 मौसमी स्कूल, प्रवासी मार्गों पर दो आवासीय स्कूल और कक्षा सात और कक्षा आठ के विद्यार्थियों को आठ हजार टैबलेट देने की योजना है।

कहा कि आदिवासी समुदायों को लघु वन उपज पर अधिकार मिल रहा है। ट्राइबल कोऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के समन्वय से केंद्र शासित प्रदेश संग्रह, मूल्यवर्धन, पैकेजिंग और वितरण के लिए बुनियादी ढाँचा स्थापित करेगा। युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 15 आदिवासी एसएचजी का एक समूह स्थापित किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed