फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kishtwar Neetu murder case husband murdered wife for second marriage brother and mother also supported

नीतू हत्याकांड में बड़ा खुलासा: दूसरी शादी करने के लिए पति ने खेला खूनी खेल, देवर और सास ने भी दिया था साथ

Sat, 11 Sep 2021 03:52 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किश्तवाड़- जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किश्तवाड़- जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 11 Sep 2021 03:52 PM IST
सार

किश्तवाड़ जिले में महिला की हत्या मामले का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया है। इस मामले में मृतका के पति, देवर और सास को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Kishtwar Neetu murder case husband murdered wife for second marriage brother and mother also supported
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू संभाग के किश्तवाड़ जिले में महिला की हत्या मामले का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया है। इस मामले में मृतका के पति, देवर और सास को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा भी किया है। पुलिस ने बताया कि मृतका के पति ने दूसरी शादी करने के लिए अपने भाई और मां के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें सुनियोजित साजिश के तहत तीनों ने महिला का गला घोंट दिया था।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा कि मुगल मैदान के होरना गांव की रहने वाली नीतू देवी का शव 11 जुलाई को एक कमेटी हॉल में लटका हुआ पाया गया था। उसके ससुराल वालों ने उसके माता-पिता को बताए बिना उसका अंतिम संस्कार करना शुरू कर दिया था। मृतका के मायके वालों की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- पूर्व एमएलसी त्रिलोचन सिंह: अंतिम संस्कार में उमड़ा जन सैलाब, उमर अब्दुल्ला भी पहुंचे    
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभ में, मृतका के ससुराल वालों ने कहा कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद पुलिस को आरोपियों की बातों पर शंका हुई। आरोपियों ने पुलिस को बरगलाने के लिए कई झूठ बोले। उन्होंने कहा कि मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शफकत हुसैन बट्ट ने एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया, जिसने कड़ी कोशिशों और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के बाद मामले का खुलासा किया।
यह भी पढ़ें- जब नदी से निकलने लगे आतंकी: सुरक्षाबल भी अचरज में पड़ गए, देखिए दरिया में आतंकियों के ठिकाने    

जिसमें इस बात की पुष्टि हुई है कि नीतू देवी की हत्या उनके पति लोकेश कुमार, बहनोई गोवाश लाल और सास देवकी देवी ने गला घोंटकर की थी। आरोपी व्यक्तियों ने जघन्य अपराध करने के बाद शव को पास के कमेटी हॉल में लटका दिया था ताकि हत्या को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed