{"_id":"60dd7a3972cc3d419340aba0","slug":"jammu-and-kashmir-latest-news-education-department-will-prepare-teachers-to-protect-students-from-drugs-sexual-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: छात्रों को ड्रग्स, यौन हिंसा से बचाने के लिए शिक्षकों को तैयार करेगा शिक्षा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: छात्रों को ड्रग्स, यौन हिंसा से बचाने के लिए शिक्षकों को तैयार करेगा शिक्षा विभाग
Thu, 01 Jul 2021 01:48 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 01 Jul 2021 01:48 PM IST
सार
इसका उद्देश्य विभाग का अपना टीचर काउंसलर मॉडल तैयार करना है, ताकि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों का उपयोग किया जा सके।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्कूली बच्चों को ड्रग्स, यौन हिंसा और दिव्यांग छात्रों के लिए सूक्ष्म दृष्टिकोण अपनाने के लिए स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू अपने शिक्षकों को तैयार करेगा। विभाग प्रदेश बाल संरक्षण योजना के साथ ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, जो चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जाएगा। पहला कार्यक्रम 2 जुलाई को हो रहा है, जिसका विषय शैक्षिक संस्थानों में नशीली दवाओं के उपयोग, निर्भरता और रोकथाम है।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू के काउंसलिंग के मुख्य रोमेश कुमार को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। रोमेश कुमार ने कहा कि प्रदेश बाल संरक्षण योजना के साथ मिलकर ये कार्यक्रम हो रहा है। कार्यक्रम बाल संरक्षण के उद्देश्य किया जा रहा है, जिसमें बच्चों को ड्रग्स, यौन हिंसा, मानसिक बीमारी से बचाना है।
विज्ञापन
इसमें बाल संरक्षण योजना संसाधन व्यक्ति उपलब्ध करवाएंगे, जो विभाग के फैकल्टी काउंसलर और विभाग के साइकोलॉजिकल टास्क फोर्स (पीटीएफ ) के सदस्य शामिल होंगे। पीटीएफ में 100 से अधिक शिक्षक है। उन्होंने कहा कि इन शिक्षकों को प्रशिक्षण देकर भविष्य में उनकी सेवाओं का उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी: लू के थपेड़ों से हर कोई परेशान, बारिश का कर रहे हैं इंतजार तो पढ़ें ये खबर, देखिए तस्वीरें
यह भी पढ़ें- कश्मीर: घाटी में रेल सेवा बहाल, यहां छुक-छुक रेलगाड़ी कराती है रोमांचक यात्रा का अहसास, देखिए तस्वीरें