फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir kupwara Parvez eager to join army recruitment since 2019 now Agniveer

जम्मू कश्मीर: सेना में भर्ती के लिए 2019 से जुटे थे कुपवाड़ा के परवेज, अब बने अग्निवीर

Thu, 15 Dec 2022 11:51 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कुपवाड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कुपवाड़ा Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 15 Dec 2022 11:51 AM IST
सार

नौपोरा तंगधार गांव के परवेज अहमद बाबा 2019 से सेना में भर्ती होने के लिए जी जान से जुटे थे। आखिर उन्हें अब अवसर मिला है। वह अग्निवीर के रूप में चयनित हो गए हैं।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir kupwara Parvez eager to join army recruitment since 2019 now Agniveer
भारतीय सेना। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कुपवाड़ा के नौपोरा तंगधार गांव के परवेज अहमद बाबा 2019 से सेना में भर्ती होने के लिए जी जान से जुटे थे। आखिर उन्हें अब अवसर मिला है। वह अग्निवीर के रूप में चयनित हो गए हैं। परवेज ने सेना द्वारा चलाए जा रहे युवा प्रशिक्षण केंद्र में नामांकन किया था। वहीं से प्रशिक्षण हासिल किया। तंगधार घाटी से परवेज समेत आठ युवाओं ने अंतिम योग्यता सूची में जगह बनाई।

विज्ञापन

 
परवेज सैन्य पृष्ठभूमि से आते हैं। उनके पिता शकूर अहमद बाबा कारगिल युद्ध के दौरान पीवीसी पलटन में तैनात थे। उनके भाई वर्तमान में सेना में सेवारत हैं। इससे भी उनमें सेना में भर्ती होने का जज्बा और जुनून पैदा हुआ।
विज्ञापन


वाईसीटी भारतीय सेना द्वारा चलाया जा रहा एक युवा प्रशिक्षण केंद्र है, जो तंगधार में युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उपयोगी प्रशिक्षण और आवश्यक कौशल प्रदान करता है। अग्निवीर योजना के लिए वाईसीटी में शारीरिक और लिखित परीक्षाओं पर ध्यान देने के साथ दो महीने से अधिक का एक नियोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


5 दिसंबर 2022 को जब परिणाम घोषित किए गए। वाईसीटी में प्रशिक्षण लेकर अग्निवीर बनने वाले युवाओं में कंडी गांव के उम्बर हामिद, मोहम्मद अब्दुल्ला खान, दिलदार गांव के रजवान सरवर और मोहम्मद रफीद भी शामिल हैं। कुल आठ प्रभावशाली लड़कों ने तंगधार घाटी से अंतिम योग्यता सूची में जगह बनाई। भारतीय सेना ने इस उपलब्धि पर युवाओं को बधाई दी। परवेज तंगधार में अन्य युवा उम्मीदवारों के लिए प्रेरणा बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed