फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir, kashmiri kesar, government is going to provide e-marketing facility

इस बार किसान सीधे मंडियों में बेचेंगे केसर, सरकार देने जा रही ई-मार्केटिंग सुविधा

Wed, 05 Aug 2020 03:05 PM IST
प्रशांत कुमार सतीश वालिया, जम्मू
सतीश वालिया, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 05 Aug 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir, kashmiri kesar, government is going to provide e-marketing facility
कश्मीरी केसर - फोटो : अमर उजाला

कश्मीरी केसर को मंडियों में उतारने के लिए सरकार इस बार किसानों को ई-मार्केटिंग सुविधा देने जा रही है। इसके लिए प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। किसानों का रिकॉर्ड ऑनलाइन किया जा रहा है। नवंबर माह से किसान मंडियों से सीधा संपर्क कर केसर बेच सकेंगे और कीमत भी ऑनलाइन ले सकेंगे। किसानों को इसका फायदा ये होगा कि वह बिचौलियों के बजाय खुद ही सीधे मंडियों में फसल बेच सकेंगे। इससे उन्हें कमीशन नहीं देनी होगी और उनकी आय में इजाफा होगा।  

विज्ञापन


सरकार की तरफ से केसर मिशन के तहत केसर के उत्थान के लिए जीआई टैगिंग शुरू की गई है। इसमें किसानों को केसर की पैदावार बढ़ाने के अलावा अन्य सुविधाएं भी मुहैया करवाई गई हैं। साथ ही बिचौलियों को बीच से हटाया गया है।
विज्ञापन


पैकिंग में गुणवत्ता और जीआई टैगिंग भी
कश्मीरी केसर की इस बार पैकिंग भी आधुनिक तकनीक से होगी। इसमें कश्मीरी केसर की गुणवत्ता और जीआई टैगिंग का जिक्र होगा। इसका मतलब है कि केसर शत प्रतिशत गुणवत्ता वाला है, घटिया नहीं। इसके लिए डिजाइन तैयार किया जा रहा है। डिजाइन एक माह के अंदर फाइनल होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार तीन लाख प्रति किलो बिकने के आसार
226 गांवों के 40 हजार से ज्यादा किसान इस व्यवसाय से जुड़े हैं। साल 2014 में बाढ़ आने और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण आधे से ज्यादा किसान केसर की खेती छोड़ चुके हैं। अब केसर मिशन के तहत किसानों को बाजार उपलब्ध कराने समेत अन्य सुविधाएं दी गई हैं। इस बार किसान अच्छे पैसे कमा सकेंगे। इस बार केसर की कीमत एक लाख नहीं बल्कि तीन लाख प्रति किलो बिकने की संभावना है।

केसर को बेचने के लिए ई मार्केटिंग सुविधा दी गई है। मंडियो में किसान सीधा संपर्क करेंगे और केसर को बेचेंगे। राशि भी सीधी किसानों के खाते में जाएगी। खरीद के दौरान बिचौलिये पैसे कमाते थे। इस बार इन्हें हटा दिया गया है।- अल्ताफ अंद्राबी, मिशन निदेशक, केसर मिशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed