{"_id":"61059754edbd341f7521d209","slug":"jammu-and-kashmir-jammu-and-kashmir-among-top-states-in-giving-ayushman-cards-cards-given-to-19-lakh-beneficiaries","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: आयुष्मान कार्ड देने में जम्मू-कश्मीर शीर्ष प्रदेशों में शामिल, 19 लाख लाभार्थियों को दिए गए कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: आयुष्मान कार्ड देने में जम्मू-कश्मीर शीर्ष प्रदेशों में शामिल, 19 लाख लाभार्थियों को दिए गए कार्ड
Sun, 01 Aug 2021 12:02 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:02 AM IST
सार
पिछले छह महीने में 19 लाख लाभार्थियों को कार्ड वितरित।
विज्ञापन
आयुष्मान भारत
- फोटो : Twitter/@AyushmanNHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर आयुष्मान (सेहत योजना) कार्ड वितरित करने में देश के पांच शीर्ष राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में शामिल हो गया है। जम्मू-कश्मीर में पिछले छह महीने में 19 लाख लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड दिए गए। कुल लाभार्थी आधार के अनुपात में जम्मू-कश्मीर सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला प्रदेश है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण, भारत सरकार की ओर से जारी आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, सेहत (एबी पीएम-जेएवाई सेहत) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 दिसंबर 2020 को आधिकारिक तौर पर शुरू किया था। इस योजना में प्रत्येक लाभार्थी परिवार को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया गया है। एबी-पीएम जेएवाई की तरह ही एबी पीएम-जेएवाई सेहत के तहत लाभार्थियों को बीमा लाभ उपलब्ध है।
विज्ञापन
इस योजना में प्रदेश सरकार के कर्मचारी, पेंशनभोगी और उनके परिवारों सहित प्रदेश के नागरिक शामिल किए गए हैं। लाभार्थी को मान्यता प्राप्त अस्पतालों में कैशलेस चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाई जाती है। इसमें अस्पताल में भर्ती होने से पहले के तीन दिनों तक और अस्पताल में भर्ती होने के बाद के 15 दिनों तक खर्च में निदान और दवाओं को कवर किया जाता है। इसमें परिवार के आकार, उम्र या लिंग पर कोई पाबंदी नहीं है। लाभार्थी देशभर में योजना के तहत 24 हजार से अधिक सूचीबद्ध सार्वजनिक व निजी अस्पतालों में कैशलेस उपचार का लाभ उठा सकता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: एलजी मनोज सिन्हा से आमिर खान ने की मुलाकात, नई फिल्म नीति पर की चर्चा
गांव-गांव आयुष्मान की भी पहल
मुख्य कार्यकारी अधिकारी राज्य स्वास्थ्य एजेंसी जम्मू-कश्मीर डॉ. सागर डोईफोड ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य एजेंसी ने अन्य पहलों के अलावा एक अनूठी पहल में गांव-गांव आयुष्मान शुरू की है, जिसका उद्देश्य पूरी आबादी को आयुष्मान कार्ड प्रदान करना है। लाभार्थियों के लिए पंजीकरण शिविर लगाए जा रहे हैं। यह अभियान पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित अन्य के समन्वय से चलाया जा रहा है।