फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Interim budget 2024-25 present by Finance Minister Nirmala Sitharaman

J&K Budget: जम्मू कश्मीर के लिए 1.18 लाख करोड़ रुपये का अंतरिम बजट, पिछले साल से इतना ज्यादा

Mon, 05 Feb 2024 07:00 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 05 Feb 2024 07:00 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अंतरिम केंद्रीय बजट में 37,277.74 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir Interim budget 2024-25 present by  Finance Minister Nirmala Sitharaman
Jammu Kashmir Budget 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को 2024-25 के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के लिए 1,18,728 लाख करोड़ रुपये के अंतरिम बजट का प्रस्ताव पेश किया।

विज्ञापन

अंतरिम बजट में 20,760 करोड़ रुपये के राजकोषीय घाटे और सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में 7.5 प्रतिशत की वृद्धि की परिकल्पना की गई है। बीते साल 1,18,500 करोड़ का बजट पेश किया गया था। ऐसे में इस साल बजट में 228 करोड़ अधिक जोड़े गए हैं।
विज्ञापन


संसद में वित्त मंत्री द्वारा पेश अंतरिम बजट के अनुसार, वित्तीय वर्ष के लिए पूंजीगत व्यय 38,566 करोड़ रुपये प्रस्तावित किया गया है, जो जीएसडीपी का 14.64 प्रतिशत है। अगले वित्त वर्ष के लिए राजस्व प्राप्तियां 97,861 करोड़ रुपये रहीं। 2019 में किए गए महत्वपूर्ण सुधारों ने केंद्र शासित प्रदेश सरकार द्वारा शासन संरचना को विकेंद्रीकृत करने, समावेशी विकास को बढ़ावा देने, उच्च राजस्व सृजन और बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ाने के लिए अग्रणी उपायों को सक्षम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीतारमण ने कहा, "सरकार आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए पहलों को लागू करने के साथ-साथ सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कानून और व्यवस्था बनाए रख रही है। सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। सुरक्षा बल आतंकवाद से निपटने के लिए प्रभावी और निरंतर कार्रवाई कर रहे हैं। सीतारमण ने कहा कि प्रभावी उपायों और प्रयासों के कारण जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा परिदृश्य में काफी सुधार हुआ है। 


इससे पहले नई दिल्ली में मुख्य सचिव अटल डुल्लू और वित्त विभाग के प्रधान सचिव संतोष डी वैद्य सहित जम्मू-कश्मीर के प्रमुख अधिकारी संसद में अंतरिम बजट प्रस्तुति के दौरान उपस्थित होने के लिए पहुंचे। इससे पहले एक फरवरी को केंद्रीय अंतरिम बजट ने विशेष रूप से जम्मू और कश्मीर में संसाधन अंतर को पाटने के लिए 37,277.74 करोड़ रुपये आवंटित किए गए। लगातार पांचवें साल जम्मू-कश्मीर का बजट इस बार अंतरिम बजट के रूप में संसद में पेश किया गया। इसका कारण पिछले साढ़े पांच वर्षों से जम्मू-कश्मीर विधानसभा की अनुपस्थिति है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed