फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir infiltration bid was foiled by security forces in Kupwara

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने घुसपैठ कर रहे पांच आतंकियों को किया ढेर, एक जवान शहीद

Mon, 24 Sep 2018 02:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 24 Sep 2018 02:44 PM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir infiltration bid was foiled by security forces in Kupwara
सांकेतिक तस्वीर
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को ढेर कर दिया है। ऑपरेशन में एक जवान के शहीद होने की भी खबर है।
विज्ञापन


उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा के तंगधर सेक्टर में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है। अब तक कुल पांच आतंकी मारे जा चुके हैं। ऑपरेशन में एक जवान भी शहीद हो गया है। सुरक्षाबलों ने अभी इलाके में ऑपरेशन चला रखा है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि शनिवार को टंगधार सेक्टर में कुछ आतंकियों ने घुसपैठ की थी। मुठभेड़ शनिवार से चल रही है। रविवार को सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था। दोनों की शिनाख्त स्थानीय आतंकियों के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले पाकिस्तान ने कवर फायर देकर आतंकियों ने घुसपैठ कराई थी। इसके बाद सेना ने पूरे क्षेत्र में कासो चलाया और आतंकियों को घेर लिया और 48 घंटे बाद दो आतंकियों को मार गिराया। आज फिर सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है।

मुठभेड़ के दौरान सड़क पर उतरे लोग
शनिवार को आतंकी के मारे जाने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय युवा मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने सुरक्षाबलों पर जमकर पथराव करते हुए मुठभेड़ में खलल डालने की कोशिश की।

युवकों पर काबू पाने के लिए जवानों को आंसू गैस के गोले और हवाई फायरिंग करनी पड़ी। हिंसक झड़प और पत्थरबाजी में मंजूर डार समेत दस से अधिक लोग घायल हो गए। इससे मौके पर तनाव पैदा हो गया।

भारी मात्रा में हथियार बरामद
मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों को तलाशी के दौरान भारी संख्या में गोला बारूद बरामद हुए हैं। इसके अलावा कई प्रकार के दस्तावेज मिले हैं। इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed