कश्मीर: अमित शाह बोले, आतंक और आतंकवाद पर होगा जीरो टॉलरेंस, रहें अलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Srinagar: Union Home Minister Amit Shah and Jammu & Kashmir Governor Satya Pal Malik hold review meeting over security/law & order situation in the state. pic.twitter.com/Y1NQGbPDLN
— ANI (@ANI) June 27, 2019विज्ञापन
आपको बता दें कि दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग में हुए आतंकी हमले में घायल एसएचओ अरशद खान का दिल्ली के एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया था। 12 जून को अनंतनाग में आतंकी हमला किया गया था। हमले में अरशद खान घायल हो गए थे, पहले उन्हें श्रीनगर में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, फिर अरशद खान को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज से एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली एम्स लाया गया था, लेकिन इलाज से पहले ही उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक, अरशद खान की हालत काफी नाजुक थी।
Visited the home of inspector Arshad Khan, SHO Anantnag in Srinagar, who was martyred in a terror attack & offered my condolences to the bereaved family.
His sacrifice for the security of our nation has saved many lives. Entire nation is proud of Arshad Khan‘s valour & courage. pic.twitter.com/eByqlVubo6 — Amit Shah (@AmitShah) June 27, 2019
सरपंचों व पंचों का तीस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शाह से मिला
राज्य में निर्वाचित सरपंचों व पंचों के प्रमुख संगठन ऑल जम्मू कश्मीर पंचायत कॉन्फ्रेंस का तीस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने श्रीनगर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष अनिल शर्मा के अनुसार रियासत के सभी संभागों से तीस सदस्यीय प्रतिनिधि आए हैं।
उनके अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री से रियासत में संविधान के 73वें संशोधन को पूरी तरह से लागू करने, ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल के चुनाव करवाने की मांग की गई। उनका कहना हैं कि निर्वाचित सरपंचों व पंचों की सुरक्षा मजबूत करने के अलावा मानदेय की जगह वेतन का प्रावधान करने और पंचायत विकास फंड का प्रावधान करने की मांग भी रखी।
Jammu & Kashmir: Union Home Minister Amit Shah and Governor Satya Pal Malik meet village heads (sarpanch) in Srinagar. pic.twitter.com/MddkLTqrpA
— ANI (@ANI) June 27, 2019
घाटी में जान गवां चुके बीजेपी कार्यकर्ताओं के परिवारों से मिले शाह
अमित शाह ने श्रीनगर में अपने दौरे के दौरान गत महीनो में कश्मीर घाटी में मारे गए बीजेपी कार्यकर्ताओं के परिजनों को राहत राशि के रूप में चेक वितरित किए। इस दौरान उनके साथ जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रविन्द्र रैना सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
Srinagar: Union Home Minister Amit Shah distributed cheques to families of BJP workers who were killed by terrorists in the state, in recent months. #JammuAndKashmir pic.twitter.com/guYsFaos8N
— ANI (@ANI) June 27, 2019
प्रदेश भाजपा के दल से मिले शाह
अमित शाह से आज प्रदेश भाजपा विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन की मांग रखी, इसके अलावा सरपंचों व पंचों का तीस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी गृहमंत्री से मुलाकात की।
आपको बता दें कि रियासत के पहले दौरे के दौरान प्रदेश भाजपा विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन की मांग पुरजोर तरीके से रखने का मन बना चुकी है। प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना की अगुवाई में करीब सौ प्रमुख नेता शाह से मिले।
इसके अलावा श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व उन्हें बेहतर सुविधाएं देने के अलावा विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश में पार्टी की तैयारियों, अनुच्छेद 35ए और 370 को हटाने के संबंध में अपना पक्ष रखा।
प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना से इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि जम्मू से उनके समेत पार्टी उपाध्यक्ष, महासचिव, पूर्व विधायक, एमएलसी समेत करीब सौ नेता श्रीनगर मिले।
पार्टी सूत्रों के अनुसार श्री अमरनाथ यात्रा में बस कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में पार्टी चाहती हैं कि यात्रा के समय में कोई भी विवादित मुद्दे को ज्यादा तूल न मिले। हालांकि विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन की मांग को पुरजोर तरीके से केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष रखा गया। पार्टी चाहती हैं कि विधानसभा क्षेत्रों का परिसीमन हो।