फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir high court order kashmiri hindus living in the valley should also get quota in commercial institutions

हाईकोर्ट का निर्देश: घाटी में रह रहे कश्मीरी हिंदुओं को भी मिले व्यावसायिक संस्थानों में कोटा

Thu, 16 Sep 2021 12:01 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 16 Sep 2021 12:01 AM IST
सार

कश्मीरी पंडित संघर्ष समिति ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा कि विस्थापित कश्मीरी विस्थापितों को तो शिक्षा में विशेष कोटे की सुविधा मिल रही है। जो कश्मीरी हिंदु परिवार विस्थापित नहीं हुए हैं, उन्हें भी यह लाभ मिलने चाहिए। 

विज्ञापन
jammu and kashmir high court order kashmiri hindus living in the valley should also get quota in commercial institutions
हाईकोर्ट - फोटो : amar ujala

विस्तार

घाटी में रह रहे कश्मीरी हिंदुओं को अल्पसंख्यक व एससी/एसटी कोटे की तर्ज पर देश भर के व्यावसायिक शिक्षा संस्थानों में दाखिला व अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। हाईकोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई के बाद मुख्य सचिव को इस बाबत निर्देश जारी किए हैं। 

विज्ञापन


कोर्ट ने कहा कि मुख्य सचिव इस याचिका में उठाई गई मांग पर गंभीरता से गौर करें। जितनी जल्द हो सके, इस पर अमल भी किया जाए। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं से कहा कि वे अपनी समस्याओं को लिखित में दो सप्ताह के भीतर सरकार को सौंपें।
विज्ञापन


कश्मीरी पंडित संघर्ष समिति ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा कि विस्थापित कश्मीरी विस्थापितों को तो शिक्षा में विशेष कोटे की सुविधा मिल रही है। जो कश्मीरी हिंदु परिवार विस्थापित नहीं हुए हैं, उन्हें भी यह लाभ मिलने चाहिए। जम्मू-कश्मीर व लद्दाख हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पंकज मित्थल और जस्टिस विनोद चटर्जी कौल ने बुधवार को सुनवाई के बाद मुख्य सचिव को निर्देश जारी किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीठ ने कहा कि मुख्य सचिव इस मामले पर गंभीरता से गौर करें। इस पर फौरी तौर पर अमल भी किया जाए। याची पक्ष को अगले दो सप्ताह में अपनी समस्याओं को लेकर सरकार के समक्ष बात रखनी होगी। याची पक्ष ने कहा कि विस्थापित कश्मीरी पंडितों को व्यावसायिक संस्थानों में दाखिले को लेकर देश के अन्य हिस्सों में केंद्रीय एवं प्रदेश अल्पसंख्यक कोटे व एससी एसटी कोटे में छूट मिलती है। इसी तरह से कश्मीर में रहने वाले हिंदु कश्मीरी पंडितों के परिवारों को भी यह छूट मिलनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed