फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Health Ministry team took stock of the construction of AIIMS in Vijaypur

जम्मू-कश्मीर: स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने विजयपुर में लिया एम्स के निर्माण का जायजा

Fri, 20 Aug 2021 09:51 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 20 Aug 2021 09:51 PM IST
सार

एम्स के निर्माण में लगी कंपनी के अधिकारियों से बात की गई। इसके अलावा सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से बात की गई।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Health Ministry team took stock of the construction of AIIMS in Vijaypur
Jammu AIIMS - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एम्स में शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने दौरा किया। इस दौरान वहां के कामकाज के बारे में जानकारी ली। टीम में स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के अलावा सांसद जुुगल किशोर शर्मा और लद्दाख के सांसद जाम्यांग सेरिंग नामग्याल भी मौजूद थे। टीम ने काफी समय तक मौके पर काम को देखा। इसके अलावा पौधरोपण भी किया गया।

विज्ञापन


एम्स के निर्माण में लगी एजेंसियों की तरफ से टीम को पूरी जानकारी दी गई। टीम सुबह विजयपुर पहुंची। टीम में करीब एक दर्जन से अधिक सदस्य शामिल रहे। एम्स के निर्माण में लगी कंपनी के अधिकारियों से बात की गई। इसके अलावा सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से बात की गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि किस ब्लॉक को बनाने में कितना समय लगा। आगे और क्या काम किया जा रहा है। एम्स में आने वाले मरीजों को किस प्रकार की सुविधा मिलने वाली है। लोगों तथा स्टाफ के रहने की क्या व्यवस्था है। इसके अलावा किस प्रकार से एम्स में काम किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: राखियों की खरीदारी से पटे बाजार, बहनों को भा रहीं साधारण धागे से लेकर डिजाइनर राखियां


टीम काम देखकर काफी खुश हुई, क्योंकि एम्स के निर्माण में लगी कंपनी आहलूवालिया, कांट्रेक्ट इंडिया लिमिटेड की तरफ से आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल करके काम किया जा रहा है। इस दौरान टीम के सदस्यों ने मशीनों को देखा। बड़ी मशीनों को काम में लगाया गया है, जिससे काम में सफाई के अलावा सुरक्षा भी हो सके।

इन मशीनों तथा बाकी इंतजाम को देखकर टीम के सदस्य संतुष्ट दिखे। इस दौरान एम्स में अधिकारियों तथा सांसदों की तरफ से पौधरोपण किया गया। इसके अलावा सीपीडब्लयूडी कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें उन्हें काम के बारे में पूरी जानकारी दी गई।.

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed