फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir har ghar tiranga abhiyan to be celebrated at every home from August 13 national anthem compe

जम्मू-कश्मीर: 13 अगस्त से मनाया जाएगा हर घर तिरंगा अभियान, प्रदेश स्तर पर राष्ट्रगान प्रतियोगिता होगी

Thu, 21 Jul 2022 01:39 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 21 Jul 2022 01:39 PM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस पर 13 से 15 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के दिल में देशभक्ति को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir har ghar tiranga abhiyan to be celebrated at every home from August 13 national anthem compe
तिरंगा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 75वें स्वतंत्रता दिवस पर 13 से 15 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के दिल में देशभक्ति को बढ़ावा देना है। झंडों के वितरण के लिए जिला उपायुक्त की ओर से अधिकारियों, पीआरआई, छात्रों, एनसीसीए, एनएसएस कैडेटों, कालेजों, सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों, राजनीतिक दलों और रेडक्रॉस की पंचायत स्तरीय समितियों का गठन करेंगे। 

विज्ञापन


उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों की समीक्षा की है। बताया गया कि सूचना, संस्कृति, उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग द्वारा सूचना, शिक्षा एवं संचार गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। स्कूल कॉलेजों में निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद और संगोष्ठी के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है।
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने जिला, संभाग और केंद्र शासित प्रदेश स्तर पर राष्ट्रगान प्रतियोगिता आयोजित करने को कहा। सचिव ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग को स्वयं सहायता समूह के सदस्यों द्वारा बनाए गए कम से कम एक लाख झंडे खरीदने के लिए कहा गया। सभी सरकारी वेबसाइटों और सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से हर घर तिरंगा की भावना को बढ़ावा देने और प्रदर्शित करने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वतंत्रता सेनानियों के घरों पर बजेगी पुलिस बैंड धुन

उपराज्यपाल ने स्वतंत्रता सेनानियों के घरों की पहचान करने को कहा, जहां हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस बैंड की धुन बजाई जाएगी। इसके साथ छात्रों, एनसीसी कैडेटों और एनएसएस स्वयंसेवकों को शामिल कर एक सप्ताह प्रभात फेरी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 

पुलिस स्टेशनों पर फहराएगा तिरंगा

गृह विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि सभी पुलिस स्टेशनों और अन्य विंग कार्यालयों पर तिरंगा फहराया जाए। सभी पंचायतों के साथ शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जाएगा।

20 रुपये में मिलेगा तिरंगा, प्रशासन ने किए दाम तय

जम्मू जिला उपायुक्त ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों को जागरूक किया। साथ ही कहा कि पूरे जिले में हर जगह तिरंगा 20 रुपये में मिलेगा। इसके लिए दाम तय कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह तक सभी नोडल अधिकारियों को राष्ट्रीय ध्वज उनके संबंधित क्षेत्र में वितरण के लिए प्रदान किया जाएगा। झंडे की कीमत केवल 20 रुपये की मामूली दर पर तय की गई है। 

उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में झंडे बीडीओ के माध्यम से वितरित किए जाएंगे, जबकि स्कूलों में सीईओ जम्मू को वितरण प्रक्रिया की देखरेख करनी होगी। शहरी क्षेत्रों में नगर निगम झंडों के वितरण के लिए नोडल एजेंसी होगा। 

उपायुक्त ने बीडीओ को पंचायत सदस्यों को झंडे के सुचारू वितरण और लोगों को उत्सव का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा। केंद्र सरकार ने देशवासियों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने के लिए इस कार्यक्रम की घोषणा की है। यह पहला मौका है जब सभी देशवासी अपने घरों पर तिरंगा फहरा सकते हैं। 


भारतीय ध्वज संहिता 2002 के तहत दिशा-निर्देशों के अनुसार 13 से 15 अगस्त तक इसे फहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह युवा पीढ़ी को आने वाले कई वर्षों तक देश के विकास और सुरक्षा से जोड़ेगी। लिहाजा सभी इस अभियान से जुड़ें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed