{"_id":"5f8c661772e2dd42917d6565","slug":"jammu-and-kashmir-grenade-attack-on-police-and-crpf-party-in-pulwama-one-soldier-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : पुलवामा में पुलिस और सीआरपीएफ पार्टी पर ग्रेनेड हमला, एक जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : पुलवामा में पुलिस और सीआरपीएफ पार्टी पर ग्रेनेड हमला, एक जवान घायल
Sun, 18 Oct 2020 09:28 PM IST
Mohit Mudgal
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 18 Oct 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में रविवार को सूमो स्टैंड पर आतंकियों ने वहां तैनात पुलिस और सीआरपीएफ की टुकड़ी पर ग्रेनेड हमला कर दिया और भाग निकले। हमले में एक सीआरपीएफ का एक उप निरीक्षक (एसआई)और एक नागरिक घायल हो गया। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को गेर लिया और हमलावरों की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि त्राल के सूमो स्टैंड पर सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमें तैनात थीं। सुबह लगभग 11 बजे वहां आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया जिसमें सीआरपीएफ का एक एएसआई असीम अली घायल हो गया। एक नागरिक मेहराजुद्दीन को भी चोटें आई हैं। दोनों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। सुरक्षाबलों ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन