{"_id":"614e03b38ebc3e4aff130350","slug":"jammu-and-kashmir-government-to-recover-rs-43-29-crore-from-those-performing-panchayat-and-civic-election-duties-in-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: 2018 के पंचायत और निकाय चुनाव ड्यूटी करने वालों से 43.29 करोड़ रुपये वसूलेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: 2018 के पंचायत और निकाय चुनाव ड्यूटी करने वालों से 43.29 करोड़ रुपये वसूलेगी सरकार
Fri, 24 Sep 2021 10:28 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 24 Sep 2021 10:28 PM IST
सार
सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव मनोज कुमार द्विवेदी की ओर से जारी आदेश के तहत चुनाव ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों के पक्ष में सरकार ने बीस दिसंबर 2018 को एक महीने का अतिरिक्त वेतन जारी करने का आदेश जारी किया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार वर्ष 2018 में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों के खाते में गई 43. 29 करोड़ की अतिरिक्त रकम की वसूली करेगी। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव मनोज कुमार द्विवेदी की ओर से जारी आदेश के तहत चुनाव ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों के पक्ष में सरकार ने बीस दिसंबर 2018 को एक महीने का अतिरिक्त वेतन जारी करने का आदेश जारी किया गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- शहीद के पिता की दर्द भरी दास्तां: बेटे की तलाश में रोज फावड़ा लेकर निकलता था, कई कब्रें खोद डालीं, फिर...
विज्ञापन
प्रदेश में वेतन जारी करने वाले अधिकारियों ने सरकारी आदेश की व्याख्या अपने तरीके से करते हुए कर्मचारियों को एक महीने का अतिरिक्त वेतन जिसमें एचआरए और यात्रा भत्ते आदि भी शामिल थे वह भी कर्मचारियों को जारी कर दिया। इस मामले में प्रदेश के प्रधान लेखा महानिदेशक ने मामला सरकार के संज्ञान में लाया।
इस मामले की जांच में पाया गया कि जेएंडके सिविल सर्विसेज रेगुलेशन के अनुच्छेद 27 बी के तहत वेतन की व्याख्या में स्थानीय भत्ते, मकान किराया भत्ता, प्रतिनियुक्ति भत्ता, यात्रा भत्ता आदि शामिल नहीं होते हैं और कर्मचारियों को 43.29 करोड़ की राशि गलती से जारी हो गई है।
यह भी पढ़ें- उड़ी में 2016 दोहराना चाहते थे आतंकी: भनक लगते ही जवानों ने संभाला मोर्चा, पढ़ें दहशतगर्दों के खात्मे की कहानी
तत्काल वसूली करें
जिन कर्मचारियों को इसका भुगतान किया गया उसमें से कई कर्मचारी सेवानिवृत्त भी हो चुके हैं। इनसे भी वसूली की जाएगी। संबंधित अधिकारियों और ट्रेजरी अफसरों को निर्देश दिया गया है कि वह राशि की तत्काल वसूली करें।
लगभग 15 हजार कर्मचारी
जम्मू-कश्मीर में वर्ष 2018 में हुए पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव में लगभग 15 हजार कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में लगाए गए थे।