फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir government organises workshop for its mla

पावर है तो विधानसभा में मार्शल घसीटता क्यों है?

Tue, 17 Mar 2015 11:03 AM IST
Updated Tue, 17 Mar 2015 11:03 AM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir government organises workshop for its mla

नए विधायकों के सवालों ने विधायी पंडितों का लाजवाब कर दिया। रियासत में पहली बार नए विधायकों के प्रशिक्षण के लिए आयोजित वर्कशाप में कई बार ऐसे मौके आए जब हाल ठहाकों से गूंज उठा।

विज्ञापन


विधानसभा के वरिष्ठ सदस्य और स्वास्थ्य मंत्री लाल सिंह ने जब विधायकों के विशेषाधिकार की चर्चा की तो पीपुल्स कांफ्रेंस के बशीर अहमद डार ने सवाल दागा-विधायकों को इतना पावर है तो फिर मार्शल उन्हें घसीटता क्यों है।
विज्ञापन


इस मासूम सवाल पर प्रशिक्षण हाल में ठहाके देर तक गूंजते रहे। वर्कशाप में मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद ने सदन की गरिमा बनाए रखने की नसीहत दी तो पूर्व वित्त मंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता अब्दुल रहीम राथर ने नए विधायकों को विधायी प्रक्रिया का ककहरा सिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायकों को जब यह बताया गया कि शून्य काल में वह बिना पूर्व सूचना दिए महत्वपूर्ण मामले उठा सकते हैं तो विधान परिषद के नए सदस्य भाजपा के विबोध गुप्ता ने कहा कि हम तो सत्ता पक्ष वाले हैं, हमें तो सरकार के पक्ष में ही चलना है।

फारूक अंद्राबी ने चुटकी ली

jammu and kashmir government organises workshop for its mla

इस पर पीडीपी के फारूक अंद्राबी ने चुटकी ली कि जहां रवींद्र रैना की मौजूदगी होगी वहां सत्तापक्ष भी विपक्ष ही लगेगा। रैना पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं और जुझारू नेता के रूप में उनकी स्थापित छवि है।

पीडीपी विधायकों द्वारा अफजल गुरु के अवशेष की वापसी की मांग पर भी वह विरोध में सबसे अधिक मुखर दिखे थे। पीडीपी विधायक अंद्राबी ने स्वास्थ्य मंत्री से कहा कि रैना को मंत्री बना दो वरना वह सत्ता पक्ष को विपक्ष बना देगा।

उन्होंने कहा कि विधानसभा में अब विधायक इंजीनियर रशीद और रैना में भिड़ंत होगी। रशीद कट्टरवादी हैं और उन्हें पिछली विधानसभा में कई बार मार्शल आउट किया जा चुका है। जम्मू कश्मीर की 87 सदस्यीय विधानसभा में 58 सदस्य पहली बार चुनकर आए हैं। इसके अलावा विधान परिषद में भी 11 सदस्य नए चुने गए हैं।  

पूर्व वित्त मंत्री राथर इस बार चुनाव हार गए हैं, लेकिन, विधानसभा सचिव के अनुरोध पर वह वर्कशाप में आए और नए विधायकों को विधायी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

राथर ने अमर उजाला से कहा कि नए विधायकों को प्रशिक्षित करना अच्छा कदम है। हमने उन्हें प्रक्रिया और विधायी व्यवहार के बारे में बताया।

इतिहास में पहली बार वर्कशाप आयोजित हुई

jammu and kashmir government organises workshop for its mla

मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद ने कहा कि रियासत की विधायिका के इतिहास में यह पहला मौका है जब इस तरह की वर्कशाप आयोजित हुई है। मुफ्ती ने विधायकों से कहा कि विधानसभा और परिषद सम्मान और गरिमा का स्थल है। इनके गौरव को बनाए रखना विधायकों की जिम्मेदारी है।

वर्कशाप का आयोजन इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड पब्लिक एडमिनस्ट्रेशन ने किया था। तकनीकी सत्र को राथर के अलावा विधानसभा के सचिव मोहम्मद रमजान और विधि विभाग के प्रोफेसर एक के शर्मा ने संबोधित किया। वर्कशाप में प्रश्नकाल, शून्यकाल, विधेयक, निजी विधेयक और प्रस्ताव समेत विधायी बिजनेस के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने कहा कि वह भी पहली बार विधायक बने हैं। वर्कशाप का आयोजन प्रगतिशील आइडिया है। विधि मंत्री बशारत बुखारी ने कहा कि नए विधायकों में क्षमता विकास होगा और वह अवाम से जुड़े मुद्दे बेहतर तरीके से उठा सकेंगे। भाजपा विधायक कवींद्र गुप्ता विधानसभा के अध्यक्ष बनने वाले हैं। गुप्ता ने कहा कि इस वर्कशाप के बाद उन्हें सदन चलाने में सहूलियत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed