{"_id":"594763764f1c1bd7578b46b7","slug":"jammu-and-kashmir-govenment-to-give-free-education-to-kids-of-feroz-dar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद फिरोज डार के बच्चों को मुफ्त शिक्षा देगी जम्मू-कश्मीर सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद फिरोज डार के बच्चों को मुफ्त शिक्षा देगी जम्मू-कश्मीर सरकार
ब्यूरो,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ने शहीद जवान के परिवार से मुलाकात की
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह रविवार को शहीद एसएचओ फिरोज डार के घर संगम गए और परिवार से अपनी संवेदनाएं जताईं। इस मौके पर उन्होंने शहीद के पिता अब्दुल रशीद डार से कहा कि सरकार शहीद के परिवार का पूरा ध्यान रखेगी और उनके बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह प्राइमरी हेल्थ सेंटर का नाम शहीद फिरोज डार के नाम पर रखें। उन्होंने शहीद के बच्चों से मुलाकात करते हुए पुलिस निदेशक से कहा कि वह परिवार के सदस्य को नौकरी देने के मामले कीे फाइल जल्द से तैयार करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राष्ट्र शहीद का हमेशा कर्जदार रहेगा। उप मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की। इस मौके पर पुलिस निदेशक डा. एसपी वैद के अलावा आईजी कश्मीर मुनीर खान और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ थे।
विज्ञापन