फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Ghulam Ali Khatana said five gamma scanners should be installed in the state

जम्मू कश्मीर: गुलाम अली खटाना बोले- प्रदेश में लगाए जाएं पांच गामा स्कैनर, जानें क्या होगा लाभ

Tue, 27 Dec 2022 05:34 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 27 Dec 2022 05:34 PM IST
सार

गुलाम अली खटाना ने कहा कि जम्मू कश्मीर में नशा, हथियारों की तस्करी को रोकने के लिए कम से कम पांच गामा स्कैनर लगाए जाएं। अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू कश्मीर में शांति के नए युग की शुरुआत हुई है।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Ghulam Ali Khatana said  five gamma scanners should be installed in the state
गुलाम अली खटाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यसभा के सदस्य गुलाम अली खटाना ने केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला से मुलाकात कर जम्मू कश्मीर में वर्तमान सुरक्षा स्थिति, मादक पदार्थों की तस्करी की समस्या और बेरोजगारी पर चर्चा की। उन्होंने जोर दिया कि जम्मू कश्मीर में नशा, हथियारों की तस्करी को रोकने के लिए कम से कम पांच गामा स्कैनर लगाए जाएं। अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू कश्मीर में शांति के नए युग की शुरुआत हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास को नई गति मिली है, लेकिन कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें आपके व्यक्तिगत और तत्काल हस्तक्षेप की आवश्यकता है। 

विज्ञापन


जम्मू कश्मीर में वर्तमान शांति से दुश्मन देश निराश है और नशा व हथियारों से आगे बढ़ाकर नई चुनौतियां दे रहा है। इस खतरे को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अच्छी तरह से पहचाना है। गामा स्कैनर लगाने का एक प्रस्ताव सीआरपीएफ द्वारा पहले ही रखा जा चुका है। मैं सिफारिश करता हूं कि कम से कम 5 गामा स्कैनर कश्मीर के काजीकुंड अनंतनाग, राजोरी-पुंछ/मुगल रोड पर, बन टोल प्लाजा, नगरोटा, कठुआ जिला के लखनपुर और नगरी परोल में लगाए जाएं। 
विज्ञापन


इसे नशा, हथियारों और गोला बारूद की तस्करी को रोकने में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पैकेज की मांग की। भारत सरकार आईआरपी, बार्डर बटालियन और जेकेपी की कम से कम 20 नई बटालियनों को मंजूरी दे। यह जरूरी हो गया है कि हमें अपने सुरक्षा ग्रिड को मजबूत और उन्नत करते हुए साइबर युद्ध का मुकाबला करने के लिए तैयार होना चाहिए। सूचना योद्धा नामक एक विशेष बटालियन का गठन किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed