{"_id":"60ed27eef173415ce47819cb","slug":"jammu-and-kashmir-fraud-gang-active-in-the-name-of-adult-and-samagra-shiksha-vistar-yojana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: प्रौढ़ एवं समग्र शिक्षा विस्तार योजना के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: प्रौढ़ एवं समग्र शिक्षा विस्तार योजना के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय
Tue, 13 Jul 2021 11:13 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:13 AM IST
सार
ग्राम प्रधानों के नाम पत्र भेजकर आवेदन के एवज में मांगे जा रहे पैसे।
विज्ञापन
ठगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रामीण युवाओं को सरकारी नौकरी के नाम पर ठगने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। प्रौढ़ एवं समग्र शिक्षा विस्तार योजना के नाम पर यह ठगी का खेल चल रहा है। ग्राम प्रधानों व सरपचों को पत्र भेजकर गांव के पांच युवाओं का चयन कर आवेदन के एवज में प्रति अभ्यर्थी 1350 रुपये का बैंक डिमांड ड्राफ्ट मांगा जा रहा है। फिलहाल पुलिस या प्रशासन के संज्ञान में ठगी का कोई मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
प्रौढ़ एवं समग्र शिक्षा विस्तार योजना के नाम पर डाक के माध्यम से ग्राम प्रधानों को योजना की जानकारी के साथ आवेदन पत्र भेजे जा रहे हैं। पत्र में प्रधानमंत्री द्वारा घोषित रोजगार गारंटी योजना के बारे में बताया गया है। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में अध्यापन के लिए पांच शिक्षित युवाओं की नियुक्ति के बारे में बताया गया है।
विज्ञापन
इसमें ग्राम प्रधानों से कहा गया कि वह अपने गांवों में युवाओं का चयन करें और 1350 रुपये के बैंक ड्राफ्ट के साथ आवेदन उनके लिखे पते पर भेजें। नियुक्ति के बाद 18500 प्रति महीने वेतन देने का भी झांसा दिया गया है। युवाओं को इस तरह केे पत्र उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर भी मिल रहे हैं। डोडा जिले के युवा सुनील कुमार ने कहा कि इस तरह का पत्र सोशल मीडिया पर भी मिल रहा है, इसमें युवाओं से आवेदन मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- दर्दनाक सड़क हादसा: डीडीसी चेयरमैन के बेटे की मौत, नवंबर में होनी थी शादी, इलाके में शोक की लहर
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी योजना के नाम पर ग्राम प्रधानों के माध्यम से युवाओं से आवेदन मांगे गए थे। ग्रामीण विकास विभाग जम्मू के ज्वाइंट निदेशक मो अनवर बांडे ने कहा कि इस तरह की कोई योजना सरकार की नहीं है। अब तक जिला स्तर पर भी हमारे पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। लोगों को ऐसे जालसाजों से बचकर रहना होगा। साथ ही इसकी शिकायत पुलिस से करनी चाहिए।