{"_id":"60e9df3df91d5d136003f470","slug":"jammu-and-kashmir-four-ambulances-deployed-to-help-passengers-on-nh-patients-will-get-help","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: एनएच पर यात्रियों की मदद के लिए चार एंबुलेंस तैनात, मरीजों को मिलेगी सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: एनएच पर यात्रियों की मदद के लिए चार एंबुलेंस तैनात, मरीजों को मिलेगी सहायता
Sat, 10 Jul 2021 11:26 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:26 PM IST
सार
एनएचआईडीसीएल ने स्वास्थ्य विभाग को सौंपी चार एंबुलेंस।
विज्ञापन
एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय सड़क, परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग के स्वामित्व वाली कंपनी नेशनल हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने शनिवार को स्वास्थ्य विभाग जम्मू की निदेशक डॉ. रेणु शर्मा को चार एंबुलेंस सौंपी। इन एंबुलेंस का उपयोग कोरोना मरीजों के साथ-साथ नेशनल हाईवे पर सड़क हादसों में घायल मरीजों की सहायता में किया जाएगा।
विज्ञापन
कॉरपोरेशन की तरफ से मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर ने स्वास्थ्य विभाग की निदेशक रेणु शर्मा को चार एंबुलेंस की चाबी सौंपी। इस अवसर पर मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर ने एनएचआईडीसीएल की तरफ से कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के तहत स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह से सुसज्जित चार एंबुलेंस सौंपने के कार्य की सराहना की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सांबा के नड्ड से तीन संदिग्ध काबू आतंकी कनेक्शन होने का शक, पूछताछ जारी
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉ. रेणु शर्मा ने भी एनएचआईसीएल की सराहना की। इस अवसर पर एनएचआईडीसीएल के महाप्रबंधक समन्वय और प्रशासन कर्नल हीरा लाल व अन्य अधिकारी व स्टाफ के सदस्य भी मौजूद रहे।