{"_id":"5f15d5bf8ebc3e9f933a7cc8","slug":"jammu-and-kashmir-former-cm-omar-abdullah-raging-on-cm-baghel-of-chhattisgarh-over-sachin-pilot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सचिन पायलट की बगावत: छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल पर भड़के उमर अब्दुल्ला, बोले- मेरे वकील देंगे जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिन पायलट की बगावत: छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल पर भड़के उमर अब्दुल्ला, बोले- मेरे वकील देंगे जवाब
Mon, 20 Jul 2020 11:14 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 20 Jul 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला और भूपेश बघेल
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान कांग्रेस के साथ सचिन पायलट की बगावत को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला और पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला की रिहाई से जोड़ने पर उमर ने छत्तीसगढ़ के सीएम पर ट्विटर से पलटवार किया।
नेशनल कांफ्रेंस की ओर से आधिकारिक बयान को ट्विटर पर शेयर कर उमर ने लिखा - सचिन पायलट जो कर रहे हैं, उसे मेरी और मेरे पिता की रिहाई से जोड़ना गलत और दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं इन आरोपों से तंग आ गया हूं।
अब बहुत हुआ। मिस्टर भूपेश बघेल अपने सवालों का जवाब मेरे वकीलों से पाएंगे। इस ट्वीट पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने उमर के लिए लिखा - कृपया लोकतंत्र के त्रासद अवसान को अवसरवादी क्षण न बनाएं। आरोप सिर्फ सवाल हैं जो हम और देश आपसे पूछते रहेंगे।
विज्ञापन
इसके जवाब में उमर ने लिखा, कांग्रेस पार्टी के साथ आज यही सबसे बड़ी परेशानी है। आप विपक्ष में अपने दोस्तों को नहीं जानते। आपके सवाल बिना चुनौती दिए नहीं छोड़े जाएंगे। आप अपने जवाब मेरे वकीलों को भेज सकते हैं।

Trending Videos
नेकां ने कहा, बयान स्वीकार नहीं
नेकां ने इस मामले में एक बयान जारी कर कहा कि पार्टी इस तरह के दुर्भाग्यपूर्ण, झूठे और राजनीतिक रूप से प्रेरित बयानों को अस्वीकार करती है। बघेल का बयान झूठा होने के साथ साथ उमर अब्दुल्ला की प्रतिष्ठा के लिए अपमानजनक है।
यह बात सार्वजनिक है कि उमर अब्दुल्ला की नजरबंदी को अवैध बताते हुए सरकार के आदेश को चुनौती देने के बाद सुप्रीम कोर्ट से न्यायिक हस्तक्षेप के बाद उनकी रिहाई हुई थी। बयान में यह भी कहा गया है कि वकीलों के साथ विचार विमर्श करने के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।