{"_id":"5bbd1400867a5528242f184e","slug":"jammu-and-kashmir-first-phase-election-analysis","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: पहले चरण में पीडीपी के गढ़ में भारी मतदान, कांग्रेस-भाजपा के क्षेत्रों में भी पड़े ज्यादा वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: पहले चरण में पीडीपी के गढ़ में भारी मतदान, कांग्रेस-भाजपा के क्षेत्रों में भी पड़े ज्यादा वोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 10 Oct 2018 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाय चुनाव के पहले चरण में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। बहिष्कार करने वाली पीडीपी के गढ़ में भी 75 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई है। इसके साथ ही कांग्रेस व भाजपा के विधायक के क्षेत्रों में भी भारी मतदान हुआ है।
विज्ञापन
नौशेरा व सुंदरबनी में भाजपा विधायक रवींद्र रैना हैं। इन दोनों कमेटियों में 85 प्रतिशत से अधिक मत पड़े हैं। राजोरी व थन्नामंडी में पीडीपी के विधायक चौधरी जुल्फकार हैं। राजोरी में 75 तो थन्नामंडी में 90 प्रतिशत वोट पड़े हैं। पीडीपी ने चुनाव बहिष्कार का एलान कर रखा है। ऐसे में अधिक वोट पड़ने पर यह कयास लगाया जा रहा है कि पार्टी के समर्थकों ने अन्य दलों या फिर निर्दलीय प्रत्याशी को वोट डाला हो। पुंछ जिले के सुरनकोट में कांग्रेस के विधायक चौधरी अकरम हैं। यहां भी 88 प्रतिशत वोट पड़ा है। इसी जिले के कालाकोट में भाजपा विधायक अब्दुल गनी कोहली के क्षेत्र में 86 फीसदी मतदान हुआ है।
विज्ञापन
थन्नामंडी मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है। यहां 100 प्रतिशत मतदाता मुस्लिम हैं। कश्मीर घाटी के शोपियां से मात्र 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित थन्नामंडी में इतना अधिक मतदान होना यह दर्शाता है कि जम्हूरियत में उनका विश्वास है। यह बहुत बड़ी सफलता है। यहां के लोगों का कहना है कि अब लोगों को मात्र विकास चाहिए।
विज्ञापन
दो दशक तक आतंकियों का गढ़ रहा है थन्नामंडी
वर्ष 1990 से 2012 तक जब आतंकवाद चरम पर था तो थन्नामंडी आतंकियों का गढ़ माना जाता था। शाम को अंधेरा होते ही लोग घरों में दुबक जाते थे। स्वतंत्रता दिवस हो या फिर गणतंत्र दिवस कोई राष्ट्रीय त्योहार मनाना यहां आसान नहीं होता था। इन त्योहारों में विद्यार्थी खुल कर भाग नहीं लेते थे, लेकिन निकाय चुनावों में यहां की 913 महिला मतदाताओं में से 853 ने और कुल 990 पुरुष मतदाताओं में 913 ने मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में भरोसा जताया। इससे साबित होता है कि लोग अलगाववाद और आतंकवाद के गलत इरादों से तंग आ चुके हैं।