{"_id":"60a21b1c7eefa448f148988e","slug":"jammu-and-kashmir-first-installment-of-one-thousand-rupees-started-reaching-the-account-of-registered-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पंजीकृत श्रमिकों के खाते में पहुंचने लगी एक-एक हजार रुपये की पहली किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पंजीकृत श्रमिकों के खाते में पहुंचने लगी एक-एक हजार रुपये की पहली किस्त
Mon, 17 May 2021 12:58 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Mon, 17 May 2021 12:58 PM IST
सार
चार लाख श्रमिकों के लिए सरकार ने 35.50 करोड़ रुपये किए जारी।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी में श्रमिकों की आर्थिक मदद के लिए सरकार की ओर से पैसे जारी किए गए हैं। जम्मू-कश्मीर बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड से पंजीकृत चार लाख श्रमिकों के खाते में मई की पहली किस्त पहुंचनी शुरू हो गई है। शनिवार तक तीन जिलों ने पैसे बैंक को भेजा दिए। सोमवार से अन्य 17 जिले भी अपनी प्रक्रिया शुरू करेंगे।
विज्ञापन
सरकार ने श्रमिकों की आर्थिक सहायता के लिए 35.50 करोड़ रुपये जारी किए हैं। जम्मू-कश्मीर बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड से पंजीकृत श्रमिकों को ही यह आर्थिक मदद दी जाएगी। श्रम विभाग को शनिवार को सरकार से पैसा मिला था, जिसे सभी 20 जिलों को भेजा दिया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में कोरोना: हरी सब्जियों के सेवन से भागेगा कोरोना, इन बातों का भी रखें ध्यान
विज्ञापन
इसमें बांदीपोरा, सांबा और गांदरबल ने श्रमिकों के खाते में एक-एक हजार रुपये डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी। दो दिनों में अन्य सभी जिलों को भी प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है। श्रम आयुक्त अब्दुल राशिद वार ने कहा कि सभी जिला श्रम अधिकारियों को दो से तीन दिनों में इस प्रक्रिया को पूरा करने को कहा गया है।
सरकार से पैसा मिलने के बाद जिलों को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि ये मई की किस्त है। इसके बाद जून की किस्त श्रमिकों के खाते में भेजी जाएगी। पिछले वर्ष भी सरकार ने श्रमिकों को आर्थिक मदद मुहैया करवाई थी। बोर्ड के साथ वर्तमान में तीन लाख 93 हजार श्रमिक पंजीकृत हैं।