{"_id":"60dcd165c61392576206480d","slug":"jammu-and-kashmir-fire-on-loc-explodes-landmines-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : एलओसी पर आग से बारूदी सुरंगों में विस्फोट, अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : एलओसी पर आग से बारूदी सुरंगों में विस्फोट, अलर्ट जारी
Thu, 01 Jul 2021 01:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 01 Jul 2021 01:47 AM IST
सार
- नियंत्रण रेखा के जंगलों में आतंकी घुसपैठ के लिए सीमा पार से लगाई जाती है आग
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से जंगलों में आग लगाई गई है। आग एलओसी के इस तरफ फैलने पर बारूदी सुरंगों में कई विस्फोट हुए। विस्फोट की ध्वनि पूरे क्षेत्र में गूंज रही है। बुधवार को भीषण आग से कई विस्फोट हुए। मेंढर सेक्टर में आग की घटना से सुरक्षा अमला बेहद अलर्ट हो गया है। पाकिस्तान की ओर से अकसर जानबूझ कर आग लगाई जाती है। आग से बारूदी सुरंगों को उड़ाने की कोशिश की जाती है, ताकि आतंकियों को इस तरफ धकेला जा सके।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि एलओसी पर आतंकी घुसपैठ को रोकने के लिए बड़ी संख्या में माइन बिछाए गए हैं। आग की घटनाएं भी इन्हीं इलाकों में ज्यादा होती हैं, जिसके पीछे पाकिस्तान की आतंकवाद परस्त नीति बड़ी वजह मानी जाती है।
विज्ञापन