{"_id":"5dbed46c8ebc3e016a183d02","slug":"jammu-and-kashmir-fire-in-gulmarg-hotel-two-floors-no-casualties","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग के होटल में लगी आग, दो मंजिलें राख, कोई जनहानि नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग के होटल में लगी आग, दो मंजिलें राख, कोई जनहानि नहीं
Sun, 03 Nov 2019 06:51 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sun, 03 Nov 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
होटल में लगी आग (सांकेतिक)
- फोटो : फाइल
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग के एक होटल में आग लगने से उसकी दो मंजिलें पूरी तरह नष्ट हो गईं। इसके अलावा किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
बताया जाता है कि रविवार की सुबह लगभग 9.45 बजे गुलमर्ग के चार सितारा हिल टॉप होटल में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वहां उपलब्ध एक मात्र अग्निशमन वाहन को घटना स्थल की ओर रवाना कर दिया गया। इसके साथ ही सेना, पुलिस व फायर ब्रिगेड के जवाव वहां पहुंच गए।
जब तक अग्निशमन वाहन वहां पहुंचा तो पाया कि आग और भड़क चुकी थी। तत्काल संगमर्ग और कुंदर से एक-एक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और मंगाई गईं। तीनों वाहनों ने दो घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

Trending Videos
पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया
ऑफ सीजन होने के कारण होटल में पर्यटकों की संख्या कम थी। जो पर्यटक मौजूद थे उन्हें वहां से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया। हादसा कैसे हुआ इसके बारे में जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।