{"_id":"616faad1cca78572fb10744b","slug":"jammu-and-kashmir-encounter-between-terrorists-and-security-forces-in-shopian-two-to-three-terrorists-are-suspected-to-be-hiding","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर, एक जवान के शहीद होने की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर, एक जवान के शहीद होने की सूचना
Wed, 20 Oct 2021 12:33 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:33 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के शोपियां के चीरबाग द्रगाड इलाके में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर कर दिए हैं। पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है। तलाशी अभियान चल रहा है।
विज्ञापन
आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। शोपियां मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों मार गिराया है। सुराक्षबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर रखी है। साथ ही तलाशी अभियान जारी है। इस हमले में एक जवान के शहीद होने की सूचना है। हालांकि सेना ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, खुफिया एजेंसियों को दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के चीरबाग द्रगाड इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने चीरबाग द्रगाड गांव में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने आतंकियों से आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन आतंकी लगातार सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करते रहे। सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया और दो आतंकियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में छिपे हुए आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी थी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई और आतंकियों को मार गिराया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- आतंकियों पर बड़े प्रहार की तैयारी: मस्जिद से की जा रही है अपील, लोगों को घरों से बाहर न निकलने की हिदायत
आईजीपी कश्मीर ने कहा कि शोपियां में मारे गए आतंकी की पहचान आदिल आह वानी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वह पुलवामा में एक मजदूर की हत्या में शामिल था। दो हफ्ते में अब तक 15 आतंकियों को ढेर किया जा चुका है।
12 दिन में सात मुठभेड़, आठ आतंकी ढेर
घाटी में आतंकियों के खिलाफ लगातार सुरक्षाबलों का प्रहार जारी है। सुरक्षाबलों ने अक्तूबर के शुरूआती 12 दिनों के भीतर सात मुठभेड़ में आठ आतंकियों को मार गिराया, जो अलग-अलग आतंकी संगठनों से संबंधित थे। इनमें से ज्यादातर ऑपरेशन दक्षिण कश्मीर में हुए हैं और आठ आतंकियों में से सात को दक्षिण-कश्मीर के शोपियां और अनंतनाग जिले में मार गिराया है। वहीं जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक उच्च अधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि इन कामयाबियों के पीछे ह्यूमन इंटेलिजेंस का बड़ा हाथ है।