फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir Encounter between security forces and terrorists Nowgam Shahabad Dooru area of Anantnag

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम व अनंतनाग में जैश के छह आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

Thu, 30 Dec 2021 12:24 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 30 Dec 2021 12:24 AM IST
सार

मारे गए आतंकियों के पास से एक अमेरिकन एम4 तथा दो एके 47 राइफलें बरामद। 

विज्ञापन
jammu and kashmir Encounter between security forces and terrorists Nowgam Shahabad Dooru area of Anantnag
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम और अनंतनाग जिलों में दो मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने पाकिस्तानी सरगना समेत जैश-ए-मोहम्मद के छह आतंकी ढेर कर दिए। आईजीपी कश्मीर ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में से चार की पहचान अब तक दो पाकिस्तानी और दो स्थानीय आतंकवादियों के रूप में हुई है। अन्य दो आतंकवादियों की पहचान की जा रही है। मारे गए दो स्थानीय आतंकवादियों की पहचान निसार अहमद खांडे और मुफ्ती अल्ताफ के रूप में हुई है।

विज्ञापन


अनंतनाग और कुलगाम मुठभेड़ में आतंकी ढेर करने के दौरान सेना का एक जवान शहीद हो गया है। वहीं तीन जवान घायल हुए हैं। वहीं कुलगाम में सेना के दो जवान भी घायल हुए हैं। मारे गए छह आतंकियों में से दो आतंकी पाकिस्तानी और दो स्थानीय हैं। इनके पास से एक अमेरिकी एम 4 व दो एके 47 राइफलें बरामद हुई हैं। अनंतनाग में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुधवार शाम सुरक्षाबलों को कुलगाम जिले के मिरहामा इलाके में कुछ आतंकियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। पूरे इलाके की घेराबंदी कर घर-घर तलाशी अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। सुरक्षाबलों ने संयम बरतते हुए उन्हें आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई में जैश के पाकिस्तानी कमांडर समेत छह आतंकियों को मार गिराया। इनके शव बरामद कर लिए गए हैं। इनके पास से एक अमेरिकी एम 4 तथा एके सीरीज की दो राइफलें मिली हैं। काफी समय बाद जैश आतंकी के पास से एम-4 राइफल मिली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शोपियां में मिली थी एम 4 राइफल
इससे पहले 14 मार्च 2021 को शोपियां जिले के रावलपोरा इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर आतंकी जहांगीर मारा गया था। उसके पास से सुरक्षाबलों ने एम 4 राइफल व कारतूस बरामद किए थे। बीते साल कुलगाम में हुई मुठभेड़ में मारे गए इमरान भाई नामक जैश के पाकिस्तानी आतंकी से दो हथियार बरामद हुए थे जिनमें से एक एम-4 राइफल थी। 

आतंकियों की पसंद है एम 4 राइफल
अमेरिकी सेना द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एम 4 राइफल आतंकियों का पसंदीदा हथियार है। पाकिस्तान इसे आतंकियों को उपलब्ध कराता है। वजन में हल्की होने के कारण यह लाने-ले जाने में आसान होती है। इससे आतंकी ज्यादा दूरी से वार कर सकते हैं, क्योंकि इसके ऊपर साइट लगी रहती है। इसकी बड़ी खासियत है कस्टमाइज़ेशन। इसमें कई सारी चीजें जोड़ी जा सकती हैं। दूर तक देखने के लिए टेलीस्कोप का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी मारक क्षमता करीब 600 मीटर होती है। साथ ही यह 950 गोलियां लगातार दाग सकती है।


अनंतनाग में मारे गए आतंकी की शिनाख्त नहीं
अनंतनाग के नौगाम शाहाबाद इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर 19 आरआर, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। शाम लगभग 7.30 बजे सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर कर तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक घर में छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसमें एक पुलिस कर्मी दीपक शर्मा घायल हो गया, उसके सिर में गोली लगी है। पुलिस कर्मी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। आधी रात को सुरक्षा बलों ने एक जैश आतंकी को मार गिराया। रात हो जाने के कारण पूरे इलाके में रोशनी के विशेष इंतजाम किए गए हैं। इलाके की घेराबंदी कड़ी कर दी गई है। आम लोगों को मुठभेड़ स्थल से दूर रहने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed