फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu And Kashmir Encounter between security forces and terrorists in Srinagar

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

Wed, 17 Oct 2018 08:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 17 Oct 2018 08:33 AM IST
विज्ञापन
Jammu And Kashmir Encounter between security forces and terrorists in Srinagar
जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। जबकि एनकाउंटर में एक जवान शहीद हो गया है। राजधानी श्रीनगर के फतेह कदाल इलाके में यह मुठभेड़ चल रही थी। यहां आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया था। जिसके बाद आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। 
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने कल रात गुप्त सूचना के आधार पर आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाया था। श्रीनगर के फतेह कादल में एक घर को टीम ने घेरा और घर के अंदर से फायरिंग में हमारा एक जवान कमल किशोर शहीद हो गया। वहीं जवाबी कार्रवाई में टीम ने तीन आतंकियों को मार गिराया। इसमें से दो की पहचान मेहरराज उद दीन बंगरू और फेद मुश्ताक वाजा के रुप में हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मेहरराज उद दीन बंगरू हत्या,हथियार लूटने और आतंकवाद से संबंधित गतिविधियों से जुड़े कई मामलों में फरार चल रहा था। सिंह ने कहा कि आतंकियों के पास से मात्रा में गोला बारुद भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

श्रीनगर एसएसपी इम्तियाज इस्माइल ने कहा है कि श्रीनगर में चल रहे एनकाउंटर में तीन आतंकियों को मार गिराया है। वहीं इस एनकाउंटर में जम्मू-कश्मीर पुलिस का जवान भी शहीद हो गया है। 
  श्रीनगर में चला कासो
श्रीनगर के बाहरी इलाके मंचोवा बाग ए मेहताब में सुरक्षाबलों ने मंगलवार को कासो चलाया। आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर राष्ट्रीय राइफल्स ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी ली। हालांकि, कुछ न मिलने पर कासो स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed