{"_id":"621871c852e799113a0ec56f","slug":"jammu-and-kashmir-encounter-between-security-forces-and-terrorists-in-shopian","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, दो दहशतगर्द ढेर, फायरिंग में एक नागरिक की भी मौत, मौके से हथियार मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, दो दहशतगर्द ढेर, फायरिंग में एक नागरिक की भी मौत, मौके से हथियार मिले
Fri, 25 Feb 2022 11:45 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:45 AM IST
सार
शोपियां जिले के अमशीपोरा में सुरक्षाबलों ने दो दहशतगर्दों को मार गिराने में सफलता पाई है। मुठभेड़ अभी भी जारी है। कई आतंकियों के घिरे होने की आशंका है।
विज्ञापन
security forces
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू और कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है। जानकारी के अनुसार, शोपियां जिले के अमशीपोरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
इस बीच आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकियो ंको मार गिराने में सफलता हासिल की। मौके पर बड़ी संख्या में नागरिकों के मौजूद होने के बाद पहले उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
आतंकियों के पास से बड़ी संख्या में हथियार मिले हैं। अभी भी इलाके में अन्य आतंकियों के फंसे होने की सूचना है। उनके खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। आने-जाने वाली सभी जगहों को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदिग्धों के बारे में जानकारी मिलने के बाद 44 राष्ट्रीय राइफल, शोपियां पुलिस और सीआरपीएफ की 14 बटालियन ने मिलकर अभियान चलाया। जैसे ही संयुक्त टीम जैसे ही मौके पर पहुंची आतंकवादियों ने उन पर फायरिंगर करनी शुरू कर दी। इसके बाद जवाबी की गई।
आईजी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तायबा से जुड़े थे। उन्होंने बताया कि फायरिंग में एक नागरिक की भी मौत हो गई। मौके से एक एके 56 राइफल, एक पिस्तौल और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई हैं।