फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu And Kashmir encounter Between security forces and terrorists in Shopian

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, दो दहशतगर्द ढेर, फायरिंग में एक नागरिक की भी मौत, मौके से हथियार मिले

Fri, 25 Feb 2022 11:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 25 Feb 2022 11:45 AM IST
सार

शोपियां जिले के अमशीपोरा में सुरक्षाबलों ने दो दहशतगर्दों को मार गिराने में सफलता पाई है। मुठभेड़ अभी भी जारी है। कई आतंकियों के घिरे होने की आशंका है। 

विज्ञापन
Jammu And Kashmir encounter Between security forces and terrorists  in Shopian
security forces - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू और कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है। जानकारी के अनुसार, शोपियां जिले के अमशीपोरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


इस बीच आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकियो ंको मार गिराने में सफलता हासिल की। मौके पर बड़ी संख्या में नागरिकों के मौजूद होने के बाद पहले उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन


आतंकियों के पास से बड़ी संख्या में हथियार मिले हैं। अभी भी इलाके में अन्य आतंकियों के फंसे होने की सूचना है। उनके खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। आने-जाने वाली सभी जगहों को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदिग्धों के बारे में जानकारी मिलने के बाद 44 राष्ट्रीय राइफल, शोपियां पुलिस और सीआरपीएफ की 14 बटालियन ने मिलकर अभियान चलाया। जैसे ही संयुक्त टीम जैसे ही मौके पर पहुंची आतंकवादियों ने उन पर फायरिंगर करनी शुरू कर दी। इसके बाद जवाबी की गई।

आईजी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तायबा से जुड़े थे। उन्होंने बताया कि फायरिंग में एक नागरिक की भी मौत हो गई। मौके से एक एके 56 राइफल, एक पिस्तौल और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई हैं।
 

लश्कर के दो हाइब्रिड समेत तीन आतंकी और एक मददगार गिरफ्तार  

मध्य कश्मीर के बडगाम और उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में लश्कर के तीन आतंकियों और एक मददगार (ओजीडब्ल्यू) को सुरक्षा बलों ने वीरवार को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आतंकियों में लश्कर-ए-ताइबा के दो हाइब्रिड आतंकी हैं। इनके कब्जे से हथियार, विस्फोटक और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। इनमें एक चीनी ग्रेनेड, 2 चीनी पिस्तौल, तीन मैगजीन, 42 कारतूस शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक बडगाम जिले के आरथ इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना की 2 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) ने संयुक्त अभियान चलाकर लश्कर के एक सक्रिय आतंकी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आतंकी हाल ही में एक संगठन में हुआ था शामिल  

उसकी पहचान यासिर मुश्ताक के रूप में हुई है। इस दौरान एक मददगार भी पकड़ा गया, जिसकी पहचान इरफान बशीर के रूप में हुई है। दोनों अल्लापोरा बडगाम के रहने वाले हैं। इनके पास से एक चीनी ग्रेनेड, एक एके47 मैगजीन, एके47 के 30 कारतूस व अन्य विस्फोटक बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आतंकी हाल ही में आतंकी गुट में शामिल हुआ था और मददगार उसे रसद सहायता प्रदान कर रहा था। बडगाम पुलिस थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।   

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed