{"_id":"5ba713c5867a557fe2537483","slug":"jammu-and-kashmir-encounter-between-security-forces-and-terrorists-in-pulwama","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, जैश कमांडर समेत तीन आतंकी मारे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, जैश कमांडर समेत तीन आतंकी मारे गए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 23 Sep 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में रविवार को सुरक्षाबलों ने एक पाकिस्तानी जैश कमांडर समेत तीन आतंकियों को मार गिराया। पहली मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तानी मूल के जैश कमांडर अदनान को ढेर किया। उसके पास से बड़ी संख्या में हथियार व गोलाबारूद मिला है।
मुठभेड़ के दौरान एक जवान घायल हुआ है जबकि क्रॉस फायरिंग में एक स्थानीय नागरिक भी जख्मी हुआ है। मुठभेड़ के दौरान ही स्थानीय युवक सड़क पर उतर आए और जवानों पर जमकर पथराव किया। इस दौरान हुई हिंसक झड़प में दस से अधिक लोग घायल हो गए। इलाके में किसी भी प्रकार की आवाजाही पर पूरी तरह पाबंदी लगाई गई है। अफवाहों पर रोक लगाने के लिए इंटरनेट सेवा शनिवार से ही ठप है। दूसरी ओर उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के टंगधार में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया।
शोपियां जिले में शुक्रवार को आतंकियों ने तीन पुलिसकर्मियों का अपहरण करने के बाद उनकी हत्या कर दी थी। इसके चलते सुरक्षाबल पुलवामा और शोपियां जिले के कई गांवों में तलाशी अभियान चला रहे हैं। रविवार को पुलवामा जिले के अरिपाल इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने गांव को चारों ओर से घेर लिया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था कड़ी देखते हुए आतंकियों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। आतंकियों ने जिस मकान में आतंकी छिपा था उसे विस्फोट से उड़ा दिया। कार्रवाई में जैश कमांडर अदनान मारा गया। अभी इलाके में और दो से तीन आतंकियों के घिरे होने की सूचना है। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एक जवान घायल हो गया। उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

मुठभेड़ के दौरान सड़क पर उतरे लोग
आतंकी के मारे जाने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय युवा मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने सुरक्षाबलों पर जमकर पथराव करते हुए मुठभेड़ में खलल डालने की कोशिश की। युवकों पर काबू पाने के लिए जवानों को आंसू गैस के गोले और हवाई फायरिंग करनी पड़ी। हिंसक झड़प और पत्थरबाजी में मंजूर डार समेत दस से अधिक लोग घायल हो गए। इससे मौके पर तनाव पैदा हो गया।
भारी मात्रा में हथियार बरामद
मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों को तलाशी के दौरान भारी संख्या में गोला बारूद और बरामद हुए हैं। इसके अलावा कई प्रकार के दस्तावेज मिले हैं। इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
टंगधार में मारे गए दोनों आतंकी स्थानीय
उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के टंगधार सेक्टर में रविवार को दो आतंकियों को मार गिराया। दोनों की शिनाख्त स्थानीय आतंकियों के रूप में हुई है। शनिवार को टंगधार सेक्टर में कुछ आतंकी घुसपैठ कर घुसे थे। मुठभेड़ शनिवार से चल रही है। इससे पहले आतंकियों को कवर फायर देकर आतंकियों ने घुसपैठ कराई थी। इसके बाद सेना ने पूरे क्षेत्र में कासो चलाया और आतंकियों को घेर लिया और 48 घंटे बाद दो आतंकियों को मार गिराया।