फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu And Kashmir: Encounter between security forces and terrorists in Baramulla

जम्मू कश्मीरः बारामूला में मुठभेड़ के दौरान भड़की हिंसा, पथराव के कारण भागने में कामयाब हुए आतंकी

Sat, 17 Feb 2018 06:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Feb 2018 06:15 PM IST
विज्ञापन
Jammu And Kashmir: Encounter between security forces and terrorists in Baramulla
मौके पर सुरक्षाबल - फोटो : ani

पत्थरबाजों को रिहा करने के फैसले का असर अब दिखने लगा है। शुक्रवार को उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के पल्हालन इलाके में पत्थरबाजों ने मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों पर भारी पथराव कर आतंकियों को भगा दिया। आतंकियों की तलाश में बड़े पैमाने पर सर्च आपरेशन चलाया गया है।

विज्ञापन


मुठभेड़ शुरू होने के साथ ही श्रीनगर-बारामुला रेल सेवा स्थगित कर दी गई थी। जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर भी रोक लगाई गई थी।सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि पल्हालन के तांत्रे मोहल्ला में कुछ आतंकी मौजूद हैं।
विज्ञापन


सूचना थी कि इलाके में स्थानीय आतंकी मोहम्मद यूसुफ और हाल ही में दोपोर में बाइक एक्सीडेंट में मारे गए आतंकियों के कुछ साथी मौजूद हैं। इसआधार पर वीरवार रात करीब दो बजे सेना की 29 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), सीआरपीएफ की 53 बटालियन और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवानों द्वारा इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने इलाके से स्थानीय लोगों को सुरक्षित निकाल लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घेरा सख्त होता देख शुक्रवार तड़के पांच बजे आतंकियों ने जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसका जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। लगभग दो घंटे मुठभेड़ चली। मुठभेड़ शुरू होते ही इलाके के युवा सड़कों पर उतर आए।

उन्होंने सुरक्षा बलों पर भारी पथराव शुरू कर दिया ताकि आतंकी मौके से भाग निकलें। सुरक्षा बलों को स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। हालात का फायदा उठाते हुए आतंकी सुरक्षा बलों को चकमा देकर फरार हो गए।


आतंकियों के फरार होने के बाद ऑपरेशन स्थगित कर दिया गया, लेकिन उन्हें तलाशने के लिए आसपास के इलाकों में सर्च आपरेशन चलाया गया है। हालांकि, पुलिस के अनुसार आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed