फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Encounter between Police and security forces and terrorists in Tral Pulwama

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मसूद अजहर का करीबी लंबू और उसका साथी ढेर

Sat, 31 Jul 2021 08:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 31 Jul 2021 08:59 AM IST
सार

पुलवामा के त्राल के नागबेरान तारसर के जंगल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता हासिल की है। 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir Encounter between Police and security forces and terrorists in Tral Pulwama
मसूद अजहर का करीबी इस्माइल उर्फ लंबू मारा गया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों के पास से एक एके-47 राइफल और एक एम-4 राइफल बरामद हुई है। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया ऑपरेशन अभी भी जारी है।

विज्ञापन


आईजीपी कश्मीर जोन विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकियों में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा पाकिस्तानी आतंकवादी मोहम्मद इस्माल उर्फ लंबू भी शामिल है। लंबू मसूद अजहर के परिवार से था। वह लेथपोरा हमले की साजिश और योजना में शामिल था। फिदायीन हमले के दिन तक वह आदिल डार के साथ रहा, आदिल डार के वायरल वीडियो में उसकी भी आवाज थी। आईजीपी ने सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन


वहीं दूसरे आतंकी की पहचान पुलवामा के समीर डार के रूप में हुई है। वह लेथोपोरा हमले में भी शामिल था और उसका नाम एनआईए की चार्जशीट में भी था। आईजीपी कश्मीर का कहना है कि उस हमले के 19 आरोपियों में से आठ आतंकी मारे जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

जानकारी के अनुसार, खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिला था कि पुलवामा के त्राल के नागबेरान तारसर के जंगल में आतंकी छिपे हैं। इस पर सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन आतंकियों ने आत्मसमर्पण नहीं किया। आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब देते हुए दो आतंकियों को मार गिराया है। फिलहाल सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान चला रखा है। 


यह भी पढ़ें- किश्तवाड़ जल प्रलय: मौत के मुंह से निकले इमरान की आपबीती- हमारे बुजुर्गों ने भी कभी नहीं देखी ऐसी तबाही    
यह भी पढ़ें- जल-प्रलय: कुपवाड़ा में आई बाढ़ से एक पुल क्षतिग्रस्त, किश्तवाड़ में बारिश ने रोका रेस्क्यू ऑपरेशन    

इससे पहले, 24 जुलाई को उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले बांदीपोरा में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन शुरू हुआ, जो लगातार तीन दिन चला। सुरक्षाबलों द्वारा सुमलर इलाके के शोकबाबा और आरागाम जंगल क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। जोकि लगातार करीब 72 घंटे से भी ज्यादा समय चला।

इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई। ये सभी आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा से संबंधित थे। मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं। 

दरअसल यह ऑपरेशन 24 जुलाई को तड़के उस समय शुरू हुआ जब पुलिस को जिले के सुमलर इलाके के शोकबाबा जंगल क्षेत्र में आतंकियों के एक बड़े दल की मूवमेंट का इनपुट मिला। इस इनपुट के आधार पर तुरंत जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना की 13 और 14 आरआर व सीआरपीएफ के साथ मिलकर एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। 

इस दौरान सेना की इलीट फोर्स पैरा और मारकोस को भी ऑपरेशन में शामिल किया गया। आतंकियों ने एडवांस सर्च पार्टी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसका जवानों ने भी मुहतोड़ जवाब दिया। इस मुठभेड़ में शुरू में दो आतंकियों को, जबकि रविवार की सुबह एक और आतंकी को मार गिराया गया। 

सूत्रों के अनुसार यह पांच आतंकियों का एक ग्रुप था, जिसमें बताया जा रहा है कि एक स्थानीय और बाकी के चार पाकिस्तानी आतंकी थे। मारे गए आतंकियों में से एक आतंकी की शिनाख्त शाकिर अल्ताफ बाबा के तौर पर हुई, जो वर्ष 2018 में अटारी-वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान गया था और हाल ही में एलओसी से घुसपैठ कर कश्मीर में दाखिल हुआ था। बता दें कि शाकिर अल्ताफ बाबा के मारे जाने की पुष्टि कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने की थी। मारे गए आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं और उनके पास से तीन एके 47 राइफलें, 280 कारतूस और 13 मैगजीन बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed