फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and kashmir Encounter between militants and security forces at Brobanduna of Pulwama

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

Fri, 14 Jun 2019 01:01 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 14 Jun 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
Jammu and kashmir Encounter between militants and security forces at Brobanduna of Pulwama
मौके पर जवान - फोटो : एएनआई
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मार गिराए गए हैं। सुरक्षाबलों ने शुक्रवार सुबह दो आतंकियों को घेरा था। इन आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन


पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के संगम इलाके में यह मुठभेड़ हुई। दरअसल, खुफिया एजेंसियों से सूचना मिली कि संगम इलाके के एक मकान में आतंकी छिपे हैं। सूचना पर सेना की 55आरआर, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने इलाके को घेर लिया। 
विज्ञापन


आतंकवादियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर दी। जिसका सुरक्षा बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। जिसमें दोनों आतंकी मारे गए हैं। मारे गए आतंकियों की पहचान इरफान अहमद और तसादक शाह के रूप में हुई है। दोनों आतंकी स्थानीय बताएं जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इससे पहले दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को आतंकियों के हमले में सीआरपीएफ के पांच जवान शहीद हो गए थे। आतंकियों ने सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर पहले अंधाधुंध गोलियां बरसाईं फिर ग्रेनेड हमला किया था। हमले में अनंतनाग के एसएचओ भी गंभीर रूप से घायल हुए।

मौके पर मौजूद एक महिला को भी घायल हुई। जवाबी कार्रवाई में एक पाकिस्तानी हमलावर आतंकी मारा गया। घटना की जिम्मेदारी आतंकी संगठन अल उमर मुजाहिदीन ने ली थी। हालांकि, कहा जा रहा है कि इसमें जैश-ए-मोहम्मद का हाथ है।

घटना व्यस्ततम खन्नाबल-पहलगाम रोड पर अनंतनाग बस स्टेशन से एक किलोमीटर दूर महिला कालेज के पास हुई। बाइक सवार दो आतंकियों ने वहां पेट्रोलिंग पार्टी को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की थी। इससे मौके पर ही एक जवान की मौत हो गई थी, जबकि कुछ अन्य घायल हो गए थे। इलाज के दौरान चार जवानों ने भी दम तोड़ दिया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed