फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir elections Signs Security preparations intensified

जम्मू-कश्मीर में चुनाव के संकेत: सुरक्षा तैयारियां तेज, आईजी बोले- अमरनाथ यात्रा के लिए भी मुस्तैद

Wed, 08 Mar 2023 08:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 08 Mar 2023 08:58 AM IST
सार

 सीआरपीएफ के आईजी एमएस भाटिया ने मंगलवार को त्राल में प्रेसवार्ता में कहा कि हमारा प्रयास होगा कि यहां कोई भी कार्यक्रम हो, चाहे चुनाव हो या फिर यात्रा...हम तैनात रहेंगे। 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir elections Signs Security preparations intensified
CRPF IG M.S Bhatia - फोटो : एएनआई

विस्तार

सीआरपीएफ जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण चुनाव करवाने और अमरनाथ यात्रा के लिए तैयार है। वहां हो रही सुरक्षा तैयारियों से इसके संकेत मिल रहे हैं। यहां तैनात सीआरपीएफ के आईजी एमएस भाटिया ने मंगलवार को त्राल में प्रेसवार्ता में कहा कि हमारा प्रयास होगा कि यहां कोई भी कार्यक्रम हो, चाहे चुनाव हो या फिर यात्रा...हम तैनात रहेंगे। 
विज्ञापन


जब भी कोई कार्यक्रम होता है तो वे यह सुनिश्चित करने की कोशिश करते हैं कि यह शांतिपूर्वक ढंग से हों। सनद रहे कि कुछ दिन पहले आगामी श्रीअमरनाथ यात्रा ट्रैक से बर्फ हटाने, ट्रैक को चौड़ा करने और मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। 
विज्ञापन


इसकी जिम्मेदारी पहली बार बीआरओ को सौंपी गई है। वहीं, उप राज्यपाल बीआरओ अधिकारियों से बैठक कर निर्देश जारी किए हैं। 

परिसीमन के बाद बढ़े 7.72 लाख मतदाता
जम्मू-कश्मीर में परिसीमन के बाद 7.72 लाख वोटर बढ़े हैं। मतदाता पुनरीक्षण के दौरान 11 लाख लोगों ने मतदाता बनने के लिए आवेदन किया था, लेकिन सूची से साढ़े तीन लाख से अधिक नाम हटाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पिछले साल 26 नवंबर को मतदाता सूची प्रकाशन के साथ ही विधानसभा चुनाव की बाधा भी दूर हो गई थी। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने अनुच्छेद 370 को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया है। इससे चुनाव में अब कोई बाधा नहीं रह गई है। 

बस  केवल माहौल तथा सुरक्षा स्थिति का आकलन करने के बाद आयोग चुनाव की घोषणा कर सकता है। चुनाव कार्यालय के अनुसार 18-19 आयु वर्ग के 301961 मतदाता हैं। चुनाव के लिए 613 नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 

इससे प्रदेश में 11370 केंद्र बन गए हैं। लिंगानुपात भी 948 हो गया है जिसमें 27 अंक की वृद्धि हुई है। पहले मतदाताओं की संख्या एक हजार पुरुषों पर 921 थी। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या बढ़कर 57253 तक पहुंच गई है। 

सभी दल चाहते हैं जल्द चुनाव हो
सभी विपक्षी दलों की ओर से जल्द से जल्द चुनाव कराने की मांग की जा रही है। कुछ दिन पहले दक्षिण कश्मीर में भाजपा के संगठन महामंत्री अशोक कौल दावा कर चुके हैं कि विस चुनाव इसी साल होंगे। हालांकि, हाल में एलजी प्रशासन की ओर से संपत्ति कर लगाए जाने के बाद से भाजपा असहज है। उसका मानना है कि इसका जनता में प्रतिकूल असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed